1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ढाई साल के बच्चे को दी नई जिंदगी, 10 फीट गहरे टैंक में गिरे मासूम को बचाया

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ढाई साल के बच्चे को दी नई जिंदगी, 10 फीट गहरे टैंक में गिरे मासूम को बचाया

 Reported By: T Raghavan Written By: Mangal Yadav
 Published : Mar 06, 2024 10:20 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 10:32 pm IST

कर्नाटक के ब्याटरायणपुरा पुलिस थाना इलाके में ट्रैफिक पुलिस में एसआई नागराज ने अपने कार्यों से सभी का दिल जीत लिया।

 ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ढाई साल के बच्चे को दी नई जिंदगी- India TV Hindi
ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ढाई साल के बच्चे को दी नई जिंदगी Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के बनशंकरी में ब्याटरायणपुरा पुलिस थाना इलाके में ट्रैफिक पुलिस में एसआई नागराज ने अपने कार्यों से सभी का दिल जीत लिया। साहस का परिचय देते हुए उन्होंने 10 फीट गड्डे  में गिरे एक बच्चे को बचाकर उसे नई जिंदगी दी। बेहोश हुए बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी हालत स्थिर है।

टैंक में घुसकर बचाई बच्चे की जान

मिली जानकारी के अनुसार, नागराज बुधवार को अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। दोपहर 3:45 बजे बयादराहल्ली के पास कुछ महिलाओं के चिल्लाने की आवाज सुनी। पूछने पर पता चला कि एक ढाई साल का बच्चा 10 फीट के नाबदान टैंक में गिर गया है। नागराज तुरंत टैंक में घुसे और बच्चे को बचा लिया। बच्चा बेहोश था। 

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की हर जगह तारीफ

ट्रैफिक पुलिसकर्मी नागराज के इस साहस और काम की हर जगह तारीफ हो रही है। उनकी सीनियर अधिकारी भी पीठ थपथपा रहे हैं। स्थानीय लोग भी नागराज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत