Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब 'सामान्य' पासपोर्ट से काम चलाएंगे राहुल गांधी, सांसदी जाने के बाद जमा हुए थे डिप्लोमेटिक डॉक्यूमेंट

अब 'सामान्य' पासपोर्ट से काम चलाएंगे राहुल गांधी, सांसदी जाने के बाद जमा हुए थे डिप्लोमेटिक डॉक्यूमेंट

Edited By: Swayam Prakash @swayamniranjan_ Published : May 28, 2023 03:02 pm IST, Updated : May 28, 2023 03:02 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मानहानि केस में सांसदी जाने के बाद उन्हें अपना डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जमा करना पड़ा था, इसके बाद अब उन्हें सामान्य पासपोर्ट दिया जाएगा।

सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को जमा करना पड़ा था डिप्लोमेटिक पासपोर्ट- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को जमा करना पड़ा था डिप्लोमेटिक पासपोर्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भरोसा दिलाया गया है कि उन्हें रविवार तक नया सामान्य पासपोर्ट मिल जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली की एक अदालत ने राहुल गांधी को 10 साल के बजाय तीन साल के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किए जाने के वास्ते बीते शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जारी किया था। बता दें कि राहुल गांधी सोमवार शाम अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने वाले हैं। उनके अमेरिका के कुछ अन्य शहरों में भी कार्यक्रम हैं। 

सांसदी जाते ही लौटाना पड़ा था राजनयिक पासपोर्ट

बता दें कि आगामी 4 जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद राहुल ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे।

राहुल ने मांगा था दस साल के लिए पासपोर्ट
दिल्ली की एक अदालत में राहुल की याचिका पर सुनवाई के दौरान मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने राहुल की वकील से कहा, "मैं आंशिक रूप से आपकी अर्जी मंजूर कर रहा हूं। 10 साल के लिए नहीं बल्कि 3 साल के लिए।" बता दें कि राहुल ने दस साल की अवधि के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र का अनुरोध किया था।

ये भी पढ़ें-

नई संसद की अंदर की तस्वीरें देख आप भी कहेंगे- वाह मोदी जी वाह...

नोएडा में मेट्रो के आगे कूदकर छात्र ने दी जान, गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन की घटना
 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement