1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असदुद्दीन ओवैसी ने दिया पीएम मोदी को समर्थन, बोले- 'प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन...'

असदुद्दीन ओवैसी ने दिया पीएम मोदी को समर्थन, बोले- 'प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन...'

 Published : Aug 29, 2025 04:13 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 05:31 pm IST

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपशब्दों के इस्तेमाल के मामले में हंगामा जारी है। अब इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आया है।

Asaduddin Owaisi supported PM Modi- India TV Hindi
ओवैसी ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों की निंदा की। Image Source : PTI

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को गाली दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दरअसल, बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान ये घटना हुई है। भाजपा समेत एनडीए गठबंधन के तमाम दलों ने पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल की निंदा की है और इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। वहीं, अब इस पूरे मामले में AIMIM पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान भी सामने आया है।

क्या बोले ओवैसी?

बिहार के दरभंगा में इंडिया ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- "शालीन शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आप बोलें, विरोध करें और आलोचना करें, जितना चाहें निंदा करें लेकिन अगर आप शालीनता की सीमा पार करते हैं, तो यह गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। चाहे वह किसी के बारे में भी हो।"

'प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन...'

असदुद्दीन ओवैसी ने सलाह दी है कि "प्रधानमंत्री की आलोचना करें लेकिन एक बात याद रखें कि अगर आप सीमा पार कर रहे हैं, तो यह सही नहीं है। ऐसे में हमारी बहस का विषय गलत और अश्लील होगा। अगर कोई और ऐसा कर रहा है, तो हमें उनकी नकल करने की जरूरत नहीं है।" 

सीएम नीतीश क्या बोले?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा- "दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।"

ये भी पढ़ें- 'मस्जिदों और दरगाहों को दी जाए मुफ्त बिजली', औवैसी ने खास मौके के लिए CM रेड्डी से की मांग

अभी लोकसभा चुनाव हुए तो मोदी-राहुल को कितने नंबर, किस गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें? सर्वे में हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत