1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. VIDEO: सीएम भूपेश बघेल के चरणों में शीश नवाते दिखे इंजीनियर, मचा बवाल तो झटपट दे दी सफाई

VIDEO: सीएम भूपेश बघेल के चरणों में शीश नवाते दिखे इंजीनियर, मचा बवाल तो झटपट दे दी सफाई

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 07, 2023 10:35 pm IST,  Updated : May 07, 2023 11:23 pm IST

छत्तीसगढञ के सीएम भूपेश बघेल के चरणों में शीश नवाते हुए एक इंजीनियर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। देखें वीडियो-

chhattisgarh cm - India TV Hindi
इंजीनियर ने सीएम के चरणों में नवाया शीश

छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अंबिकापुर लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर वीरेंद्र सिंह बेदिया सीएम के चरणों में शीश नवाते दिख रहे हैं। इस, वीडियो के वायरल होोने के बाद इंजीनियर बेदिया ने सफाई दी है और कहा है कि बड़ों का सम्मान संस्कार के अंतर्गत आता है लेकिन एक सरकारी अधिकारी का ये तर्क लोगों के गले नहीं उतर रहा। 

दरअसल सीएम भूपेश बघेल कल यानी छह अप्रैल को अंबिकापुर के समीप मां महामाया एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आए थे। उनके साथ सूबे के मुखिया टी एस सिंहदेव भी थे।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के दौरान अंबिकापुर के इंजीनियर वीरेंद्र सिंह बेदिया सीएम के चरणों में शीश झुकाते नजर आए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री के चरणों के पास बैठकर फोटो भी खिंचवाया।

देखें वीडियो

सीएम के चरणों में शीश झुकाने वाले छत्तीसगढ के अंबिकापुर में पदस्थ इंडीनियर का प्रणाम चर्चा का विषय बन गया है। राीएम बघेल रायपुर से विमान में बैठकर मां महामाया एयरपोर्ट पर उतरे थेऔर इस खूबसूरत एअरपोर्ट की जमकर तारीफ़ भी की। इस हवाई पट्टी का विस्तार राज्य सरकार ने अपने मद से करवाया है और इसकी देखरेख लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वीरेंद्र सिंह बेदिया के अधीन हुआ है।

जब सीएम पहुंचे तो इंजीनियार बेदिया ने उनके पैर छुए तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक बहस का मुद्दा बन गया है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या अधिकारी का इस तरह का व्यवहार मर्यादा के अनुकूल है। इतना ही नहींं फोटो सेशन में भी ये अधिकारी मुख्यमंत्री के पैरों के नीचे बैठकर मुस्कुराते दिखे। लोगों को यह नागवार गुजरा है। 

छ्त्तीसगढ़ से आलोक शुक्ला की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत