1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लोगों की मदद के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ऑफिस से आटो एंबुलेंस की शुरूआत

लोगों की मदद के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ऑफिस से आटो एंबुलेंस की शुरूआत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2021 10:51 pm IST,  Updated : May 17, 2021 10:51 pm IST

गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए आटो एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से आटो एंबुलेंस चालकों को कार्डियो पल्मोनरी रिसससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण व सिलेंडर से मरीज को आक्सीजन देने का तरीका बताया गया।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस...- India TV Hindi
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए आटो एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। Image Source : NOIDA POLICE

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए आटो एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। इस मौके पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से आटो एंबुलेंस चालकों को कार्डियो पल्मोनरी रिसससिटेशन (सीपीआर) प्रशिक्षण व सिलेंडर से मरीज को आक्सीजन देने का तरीका बताया गया।

नोएडा ट्रैफिक इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 20 आटो में आक्सीजन सिलेंडर के साथ ही गैस का इंतजाम करके आटो एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। इसका मकसद कोरोना संक्रमित मरीज को आक्सीजन सपोर्ट पर घर से कोविड अस्पताल पहुंचाना है। आटो एंबुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर और फ्लोमीटर उपलब्ध है। 

इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा, एआरटीओ प्रवर्तन प्रशांत तिवारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविद्र वशिष्ठ, चंद्रप्रकाश मिश्र, टीएसआइ राकेश यादव, बलबीर व फोर्टिस अस्पताल की मानसी व रजनी मौजूद रहे।

Auto ambulance launches from traffic police office noida ti ashutosh singh
Image Source : NOIDA POLICEनोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए आटो एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की।

वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने लोगों की मदद के लिए कई संगठनों के साथ मिलकर एक वेबसाइट शुरू की है। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) पुष्पांजलि ने बताया कि 17 मई को स्वास्थसेवा डॉट कॉम नाम से यह बेबसाइट लांच की गई है। 

उन्होंने बताया कि यह वेबसाइट गौतमबुद्ध नगर पुलिस,सीईई यंग इंडियन, काइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन तथा ओम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन, ऑक्सीजन, प्लाजमा, चिकित्सा परामर्श और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत