1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जब Covid Vaccine लगाने वाली टीम को देखकर नदी में कूद गए गांव वाले...

जब Covid Vaccine लगाने वाली टीम को देखकर नदी में कूद गए गांव वाले...

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2021 11:29 am IST,  Updated : May 24, 2021 11:29 am IST

रामनगर के उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तराई इलाके में बसे सिसौडा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोविड-19 का टीका लगाने के लिए गई थी। टीम को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सरयू नदी में कूद गए।

Covid vaccination team villagers jump into river जब Covid Vaccine लगाने वाली टीम को देखकर नदी में कू- India TV Hindi
जब Covid Vaccine लगाने वाली टीम को देखकर नदी में कूद गए गांव वाले... Image Source : FILE

बाराबंकी. पूरे देश में इस वक्त कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम चल रहा है लेकिन अभी भी कुछ लोगों के मन में इस वैक्सीन को लेकर भ्रम है। ताजा मामला आया है यूपी के रामनगर स्थित सिसौड़ा गांव से, जहां कोविड-19 का टीका लगाने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर ग्रामीण सरयू नदी में कूद गए।

अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद महज 18 ग्रामीणों ने ही टीका लगवाया। रामनगर के उपजिलाधिकारी राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तराई इलाके में बसे सिसौडा गांव में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोविड-19 का टीका लगाने के लिए गई थी। टीम को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सरयू नदी में कूद गए।

शुक्ला ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर नदी में खड़े ग्रामीणों को समझाया और टीके को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। इसके बाद 18 ग्रामीणों ने टीका लगवाया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोगों को लगता है कि टीके में जहर भरा है। इसको लगवाने से लोग मर जाते हैं। इसी डर से वे टीका लगाने आई स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर सरयू नदी में कूद गए थे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत