1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के इस शहर में डेंगू का कहर, बीजेपी विधायक का दावा- हफ्तेभर में 41 की मौत

यूपी के इस शहर में डेंगू का कहर, बीजेपी विधायक का दावा- हफ्तेभर में 41 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2021 07:59 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 07:59 am IST

फिरोजाबाद सदर के विधायक मनीष असीजा ने रविवार को मीडिया से कहा कि उनके पास अब तक 41 लोगों की डेंगू से मौत की सूचना आ चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर स्थिति में हैं।

dengue fever took more than 40 lives in a week in firozabad यूपी के इस शहर में डेंगू का कहर, हफ्तेभर- India TV Hindi
यूपी के इस शहर में डेंगू का कहर, हफ्तेभर में 41 की मौत Image Source : FB/KISHOR.AGRAWAL.75248795

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू बुखार जमकर कहर बरपा रहा है। फिरोजाबाद शहर के विधायक मनीष असीजा का दावा है कि यहां हफ्तेभर में 41 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने रविवार को कहा कि पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान अब तक इस बुखार से 41 लोगों की मौत की सूचना है। फिरोजाबाद सदर के विधायक मनीष असीजा ने रविवार को मीडिया से कहा कि उनके पास अब तक 41 लोगों की डेंगू से मौत की सूचना आ चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर स्थिति में हैं।

उन्होंने बताया कि वह प्रभावित क्षेत्र ऐलान नगर, करबला, महादेवनगर व अन्य स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही लगातार दौरा कर रहे हैं और स्वास्थ्य महकमे को डेंगू से प्रभावित लोगों के उपचार में कोई लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया है। मनीष असीजा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमीनी हालात भी बताए हैं और मुख्यमंत्री ने 30 अगस्त को फिरोजाबाद आने का आश्वासन दिया है।

मथुरा के गांव में हो चुकी है 8 बच्चों की मौत

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में मथुरा शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित कोह गांव से एक सप्ताह में करीब आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से मौत होने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के सचल दस्ते के साथ सोमवार को गांव पहुंचे थे और मरीजों के खून के नमूने लिए थे।

गांव पहुंचे उप जिलाधिकारी संजीव वर्मा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार आदि को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले आठ-दस दिन से बुखार का प्रकोप है। चार दिन में आठ बच्चों की इस जानलेवा बुखार से मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया, गांव के हर मरीज की जांच की जा रही है और नमूने लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया। (Input- Bhasha)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत