1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 17 OBC जातियों को SC का दर्जा देने पर HC की रोक के बाद आई मायावती की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

17 OBC जातियों को SC का दर्जा देने पर HC की रोक के बाद आई मायावती की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2019 11:36 am IST,  Updated : Sep 17, 2019 11:36 am IST

उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाती वर्ग में शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले पर, उच्च न्यायालय की रोक के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया आई है

Mayawati reaction on HC order against including 17 OBC castes in Scheduled Cast category in Uttar Pr- India TV Hindi
Mayawati reaction on HC order against including 17 OBC castes in Scheduled Cast category in Uttar Pradesh Image Source : MAYAWATI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाती वर्ग में शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले पर, उच्च न्यायालय की रोक के बाद उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया आई है। मायावती ने कहा है कि घोर राजनितिक स्वार्थ से प्रेरित ऐसे फैसलों से किसी पार्टी या सरकार का कुछ नहीं बिगड़ता।

मायावती ने अपने ट्वीट संदेश में कहा ‘‘यूपी में 17 ओबीसी जातियों को जबर्दस्ती एससी घोषित करने पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने की खबर आज स्वाभाविक तौर पर बड़ी सुर्खियों में है। घोर राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित ऐसे फैसलों से किसी पार्टी/सरकार का कुछ नहीं बिगड़ता है लेकिन पूरा समाज इससे प्रभावित होता है। अति-दुर्भाग्यपूर्ण।’’

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की 17 जातियों को अनुसूचित जाति (SC) की सूची में शामिल करने की राज्य सरकार की अधिसूचना पर सोमवार को रोक लगा दी है। न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया जिसके बाद इस मामले पर आगे की सुनवाई होगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने OBC वर्ग की 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए इस साल जून में एक आदेश जारी किया था। इन 17 जातियों को SC वर्ग में शामिल किया गया था उनमें कहार, कश्यप, केवट, निषाद, बिंद, भर, प्रजापति, राजभर, बाथम, गौर, तुरा, माझी, मल्लाह, धीमर और मछुआ शामिल हैं

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत