1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दांत उखाड़ने पर महिला की मौत, चिकित्सक पर मुकदमा

दांत उखाड़ने पर महिला की मौत, चिकित्सक पर मुकदमा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 02:11 pm IST

बलिया जिले के नगरा थाना पुलिस ने एक महिला का दांत उखाड़ने के बाद मौत के मामले में एक चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

Woman dies during Dental Surgery - India TV Hindi
Woman dies during Dental Surgery  Image Source : FILE

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना पुलिस ने एक महिला का दांत उखाड़ने के बाद मौत के मामले में एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। नगरा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के एकईल ग्राम के राजेश वर्मा की शिकायत पर रविवार को कस्बे के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 

उन्होंने बताया कि राजेश वर्मा ने शिकायत की है कि उनकी 38 वर्षीय पत्नी सीमा 17 दिसंबर को दांत का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई थी। डॉक्टर ने दांत उखाड़ने के बाद दवा देकर घर भेज दिया। वर्मा का कहना है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद सीमा की तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद उसे लेकर दोबारा उक्त अस्पताल गए। 

चिकित्सक ने तीन इंजेक्शन लगाने के बाद फिर घर भेज दिया और इसके बाद उसकी पत्नी की मौत हो गई। पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत