1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Crime News: नाबालिग को थाने बुलाकर शराब पिलाने और रेप करने के आरोप में दारोगा पर दर्ज हुआ केस

Crime News: नाबालिग को थाने बुलाकर शराब पिलाने और रेप करने के आरोप में दारोगा पर दर्ज हुआ केस

 Edited By: Vineet Kumar @JournoVineet
 Published : Aug 25, 2022 09:17 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 09:35 pm IST

एक व्यक्ति ने कोर्ट को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दारोगा महेंद्र सिंह ने उसकी बेटी से रेप किया है।

Crime News, sub inspector rape, sub inspector rape minor girl- India TV Hindi
Representational Image. Image Source : PTI FILE

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक दरोगा के खिलाफ रेप के आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। महेंद्र सिंह नाम के इस दारोगा पर आरोप है कि उसने एक किशोरी को थाने में बुलाकर पहले उसे जबरन शराब पिलाई, और इसके बाद उसके साथ रेप किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दारोगा के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर ऐक्शन लिया जाएगा।

‘तथ्यों के आधार पर होगी केस में कार्रवाई’

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि कोर्ट के आदेश पर महेशगंज में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के विरुद्ध रेप और POCSO ऐक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मिश्रा ने बताया कि आरोपी दारोगा के खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर कार्रवाई होगी। मिश्रा ने बताया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोर्ट को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दारोगा महेंद्र सिंह ने उसकी बेटी से रेप किया है।

‘दारोगा ने जान से मारने की धमकी भी दी’
मिश्रा ने कहा, ‘लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में कहा था कि दारोगा ने पिछली 30 जून को उसकी 16 वर्षीय बेटी को पूछताछ के बहाने थाने में बुलाकर जबरन शराब पिलायी और उसके साथ रेप किया। आरोप के मुताबिक दारोगा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।’ मिश्रा ने बताया कि लड़की के घर से चले जाने से जुड़े हाल ही के एक मामले में पूछताछ के लिए दारोगा ने उसे थाने में बुलाया था। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो कानून) पंकज कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए दारोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत