1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी कमर दर्द को न करें इग्नोर, हो सकती है खतरनाक बीमारी, ऐसे करें बचाव

भूलकर भी कमर दर्द को न करें इग्नोर, हो सकती है खतरनाक बीमारी, ऐसे करें बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2018 04:10 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 04:12 pm IST

स्पाइनल टीबी की चपेट में युवा सबसे ज्यादा आ रहे है। इसके साथ ही कभी-कभी प्रेग्नेंसी के समय महिला को भी स्पाइनल टीबी होने का खतरा रहता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से सपंर्क करें। जानिए क्या है ये और कैसे करें इससे बचाव।

Spinal Tb  symptoms causes and treatment
Spinal Tb symptoms causes and treatment

लक्षण

  • रीढ़ की हड्डी में अधिक दर्द होना।
  • रीढ़ की हड्डी में झुकाव।
  • पैरों और हाथों में अधिक कमजोरी आना।
  • पीठ का अकड़ जाना।
  • रीड़ की हड्डी में सूजन
  • सांस लेने में समस्या होना।
  • यूरीन पास करने में समस्या।
  • वजन कम होना।
  • उल्टी होना।
  • बुखार।
  • कमर दर्द।

ट्रिटमेंट
डॉक्टरों के अनुसार रीढ़ की हड्डी में होने वाली टीबी इंटर वर्टिबल डिस्क में शुरु होती है। जो कि पूरी रीढ़ की हड्डी में फैल जाता है। अगर इसका इलाज समय में न किया जाएं तो आपको लकवा भी हो सकता है। स्पाइनल टीबी को दूर होने में कम से कम 12 से 14 माह लग जाते है।  

भूलकर भी बीच में न छोड़े ट्रिटमेंट
अगर आपको इस बारें में पता चल गया है तो पूरा इलाज कराएं। भूलकर भी इसे बीच में न छोड़े। ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी गल जाती है, जिससे स्थायी अपंगता आ जाती है। किसी भी आयु वर्ग के लोग रीढ़ की हड्डी के टीबी का शिकार हो सकते हैं। टीबी बैक्टीरिया शरीर के दूसरे हिस्सों जैसे दिमाग, पेट और अन्य हड्डियों को भी प्रभावित कर सकता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल