1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बार-बार आती है जम्हाई तो मजाक में न लें, हो सकती है यह बीमारी

बार-बार आती है जम्हाई तो मजाक में न लें, हो सकती है यह बीमारी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 26, 2017 11:13 am IST,  Updated : Dec 26, 2017 12:12 pm IST

अॉफिस हो या घर लोगों के बैठे-बैठ जम्हाई आ जाती है। जब जम्हाई आती है तो हमें यह लगता है कि थकावट या नींद पूरी न होने की वजह से हमे जम्हाई आ रही है लेकिन आपको जानकर काफी आश्चर्य होगा कि ज्यादा जम्हाई आने के पीछे गंभीर बीमारी होने के संकेत भी हो सकते है

sleeping time- India TV Hindi
sleeping time

हेल्थ डेस्क: अॉफिस हो या घर लोगों के बैठे-बैठ जम्हाई आ जाती है। जब जम्हाई आती है तो हमें यह लगता है कि थकावट या नींद पूरी न होने की वजह से हमे जम्हाई आ रही है लेकिन आपको जानकर काफी आश्चर्य होगा कि ज्यादा जम्हाई आने के पीछे गंभीर बीमारी होने के संकेत भी हो सकते हैं।

अक्सर लोगों को घर, ऑफिस या राह चलते जम्हाई लेते देखा जाता है। अमूमन इसे हम यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि नींद पूरी नहीं हुई होगी, शायद थकान हावी है। अगर जम्हाई लेने की समस्या लगातार बनी रहती है, तो थोड़ा सचेत हो जाइए, क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत है। 

शरीर में ऑक्सीजन की कमी 

विशेषज्ञों की मानें, तो शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलना जम्हाई आने का सबसे बड़ा कारण होता है। जम्हाई लेकर शरीर ऑक्सीजन की कमी को दूर करता है। शरीर में लगातार ऑक्सीजन की कमी होने से दिल, दिमाग, लिवर, किडनी भी प्रभावित होती है। शरीर में ऑक्सीजन की कमी से फिटनेस पर भी असर पड़ता है। इससे ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो सकता है। दिल की धड़कन असामान्य होने की शिकायत हो सकती है। ऐसी समस्याएं आपके शरीर के लिए नुकसानदेह हैं।

न करें नजरअंदाज  
स्लीप एप्निया डिसऑर्डर होने पर बार-बार जम्हाई आने लगती है। बहुत ज्यादा जम्हाई आने का संबंध दिल संबंधी बीमारियों से हो सकता है। यदि शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाए, तो दिल को रक्त साफ करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ता है। 

पर्याप्त नींद नहीं ले पा रहे हैं या थकान हावी है, तो भी इस तरह की समस्या हो सकती है। पानी पीना, इससे छुटकारा पाने का आसान व प्रभावी तरीका है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और आप ताजगी महसूस करते हैं। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल