1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बच्चों का IQ करनी है तेज, तो कराएं इस चीज का सेवन

बच्चों का IQ करनी है तेज, तो कराएं इस चीज का सेवन

 Reported By: IANS
 Published : Dec 22, 2017 09:06 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 09:06 pm IST

शोध के निष्कर्षो से पता चला चला है कि मछली नहीं खाने वाले या कभी-कभी खाने वाले बच्चों की तुलना में सप्ताह में एक बार मछली खाने वाले बच्चे अच्छी नींद लेते हैं और उनका आईक्यू औसत की तुलना में चार अंक ज्यादा होता है।

Child- India TV Hindi
Child

हेल्थ डेस्क: यदि आप अपने बच्चों के मानसिक कौशल व बुद्धिमत्ता (आईक्यू) को बढ़ाना चाहते हैं तो सप्ताह में एक बार मछली जरूर खिलाएं। शोध के निष्कर्षो से पता चला चला है कि मछली नहीं खाने वाले या कभी-कभी खाने वाले बच्चों की तुलना में सप्ताह में एक बार मछली खाने वाले बच्चे अच्छी नींद लेते हैं और उनका आईक्यू औसत की तुलना में चार अंक ज्यादा होता है।

जिन बच्चों के भोजन में मछली कभी-कभी शामिल होती है उनमें यह स्कोर 3.3 अंक ज्यादा होता है। इसके अतिरिक्त ज्यादा मछली का सेवन कुछ नींद संबंधी दिक्कतों से जुड़ा है, जिसके बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे बेहतर नींद आती है।

पहले के शोध बताते हैं कि यह ओमेगा-3एस से जुड़ा हुआ है। ओमेगा-3एस कई तरह की मछलियों में पाया जाता है। इससे बुद्धिमत्ता में सुधार होता है साथ ही यह बेहतर नींद लाने में कारगर है।

पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एड्रियन राने ने कहा, "नींद की कमी असामाजिक व्यवहार से जुड़ी है।"

उन्होंने कहा, "हमने पाया है कि यह ओमेगा-3 असामाजिक व्यवहार को घटाता है, इसके लिए मछली जिम्मेदार है।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल