1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! आपकी ये गंदी आदतें बना सकती है आपको वक्त से पहले बूढ़ा

सावधान! आपकी ये गंदी आदतें बना सकती है आपको वक्त से पहले बूढ़ा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2018 09:01 am IST,  Updated : Apr 24, 2018 09:01 am IST

आपने कई बार देखा होगा कि कोई-कोई व्यक्ति वक्त से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। क्या आपको पता है आखिर ऐसा क्यों होता है? आज आपको बताते हैं इसके पीछे की सही वजह। अपने उम्र से ज्यादा का दिखने के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है आपकी लाइफस्टाइल। 

नुकसान
नुकसान

राब की लत सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी नुकसानदेह है। इससे आंतरिक खूबसूरती कम होती है। शराब की तरह ही सिगरेट भी सेहत के साथ-साथ चेहरे के लिए भी नुकसानदेह है। सिगरेट पीने से वे एन्जाइम सक्रिय हो जाते हैं जो आपकी त्वचा के चमक को कम करते हैं। चेहरे पर झुर्रियां भी दिखने लगती हैं।

नींद पूरी न होने पर भी आपका चेहरा और दिमाग थका-थका रहता है। पूरी नींद न लेने से आप दिन भर सही से काम नहीं कर पाते, इससे वजन भी बढ़ता है। आज हुई लड़ाई को लेकर बरसों तक न बैठे रहें। किसी के लिए मन में लंबे समय तक नफरत या गुस्सा रखने से भी आप परेशान होते हैं और बूढ़े दिखने लगते हैं। शोध कहता है कि माफ कर देने से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है जिससे ब्लड प्रेशर, तनाव, उलझन भी कम होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल