1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानिए, क्या इशारा करते है अंगों का फड़कना!

जानिए, क्या इशारा करते है अंगों का फड़कना!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2016 04:01 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 04:07 pm IST

हमारे शरीर के पर अंग के फड़कने के कोई न कोई महत्व होता है। माना जाता है कि पुरुष औऱ महिलाओं के अंग फड़कनें का मतलब अलग-अलग होता है। जानिए एस्टोलॉजी के अनुसार अंगों के फड़कने के मतलब।

woman
woman
  • अगर आपका पूरा सिर फड़क रहा है तो यह सबसे अधिक शुभ स्थिति है आपको दूसरे का धन मिल सकता है, मुकद्दमे में जीत हो सकती है, राजसम्मान मिल सकता है या फिर भूमि की प्राप्ति हो सकती है।
  • यदि आपकी दाहिनी आंख व भौंह फड़के तो आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी। बांई आंख व भौंह फड़के तो शुभ समाचार मिलता है। दाई आंख ऊपर की ओर के पलक में फड़कती है तो आपको पैसा और कीर्ति मिलेगी या नौकरी में पदोन्नति हो सकती है लेकिन नीचे का पलक फडके है तो यह कुछ अशुभ होने की संभावना व्यक्त करता है।
  • अगर आपके पैर के तालू में फड़कन है तो यह आर्थिक लाभ का शुभ संकेत है। दायां तालू फडके तो यह बीमारी की सूचना दे रहा है। बाएं तालू का फड़कना हो तो आप किसी अपराध के चलते जेल जा सकते है।
  • अगर आपका हृदय फड़के तो आपको इष्टसिद्धि दिलाती है।
  • अगर आपकी पीठ फड़के तो किसी विपदा में फंसने की संभावना रहती है। दाहिनी ओर की बगल फड़के तो नेत्रों का रोग हो जाता है। पसलियां फड़के तो विपदा आती है। छाती में फडफड़ाहट मित्र से मिलने का सूचक होती है। ह्रदय का ऊपरी भाग फड़के तो झगड़ा होने की संभावना होती है। नितंबों के फड़कने पर प्रसिद्धि व सुख मिलता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और अंगो के फड़कने के कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल