1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गुजरात में राहुल गांधी के दिए बयान की दिग्विजय सिंह ने की तारीफ, कहा-मुझे भी ऐसा ही निर्देश मिला था

गुजरात में राहुल गांधी के दिए बयान की दिग्विजय सिंह ने की तारीफ, कहा-मुझे भी ऐसा ही निर्देश मिला था

 Published : Mar 09, 2025 11:42 pm IST,  Updated : Mar 09, 2025 11:42 pm IST

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि पार्टी का पहला काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के दो समूहों को अलग करना है - पहला जो पार्टी की विचारधारा को अपने दिल में रखते हैं और जनता के साथ खड़े हैं और दूसरे जो जनता से कटे हुए हैं, ‘‘जिनमें से आधे भाजपा के साथ हैं।’’

Digvijay Singh- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह Image Source : PTI

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को पर्दे के पीछे से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर राहुल गांधी द्वारा एक दिन पहले की गई सख्त टिप्पणी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें हिंदुओं के नाराज होने के डर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नहीं बोलने को कहा गया था। 

Related Stories

कांग्रेस के नेता बीजेपी से मिले हुए 

अहमदाबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा था कि पार्टी का पहला काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के दो समूहों को अलग करना है - पहला जो पार्टी की विचारधारा को अपने दिल में रखते हैं और जनता के साथ खड़े हैं और दूसरे जो जनता से कटे हुए हैं, ‘‘जिनमें से आधे भाजपा के साथ हैं।’’ उन्होंने ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की छंटनी करने की आवश्यकता पर बल दिया था तथा सख्त कार्रवाई, यहां तक ​​कि निष्कासन की भी चेतावनी दी थी। 

मुझे भी संघ के खिलाफ नहीं बोलने का निर्देश मिला था-दिग्विजय

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में सिंह ने रविवार को गांधी को उनके बयान के लिए बधाई दी और कहा, "मुझे याद है कि जब मैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव प्रचार करने गुजरात गया था, तब मुझे निर्देश दिए गए थे कि मैं आरएसएस के खिलाफ न बोलूं, क्योंकि इससे हिंदू नाराज हो सकते हैं।"

दिग्विजय  सिंह ने कहा कि आरएसएस के नेतृत्व वाला संघ परिवार हिंदुओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वह केवल धर्म के नाम पर समुदाय को गुमराह करता है और उनका शोषण करता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, "हिंदू धर्म गुरु शंकराचार्य जी की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है और यह आज भी चलन में है। उनमें से कौन सा शंकराचार्य आज भाजपा, आरएसएस का समर्थक है? भाजपा शोषक तत्वों का एक समूह है जिसका एकमात्र उद्देश्य धर्म के नाम पर लोगों को लूटना और सत्ता हासिल करना है।" (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।