1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त, FIR दर्ज कराने का भी फरमान... मप्र के मंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला; जानें क्या है पूरा मामला

पूरा थाना सस्पेंड, बर्खास्त, FIR दर्ज कराने का भी फरमान... मप्र के मंत्री का ऑन द स्पॉट फैसला; जानें क्या है पूरा मामला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 12, 2023 02:19 pm IST,  Updated : May 12, 2023 02:21 pm IST

मंत्री कमल पटेल हरदा लौट रहे थे, तभी गांव वालों ने उन्हें रोककर बीते कई दिनों से एक डंपर के सड़क पर खड़े होने की शिकायत की। इतना ही नहीं गांव वालों ने बताया कि इस डंपर के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं।

kamal patel- India TV Hindi
मंत्री कमल पटेल Image Source : IANS

भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने सड़क पर हादसों का कारण बन रहे एक डंपर के कई दिनों के बाद भी न हटाए जाने पर अपनी नाराजगी खुले तौर पर जताई। इतना ही नहीं थाने में भी जा धमके और पूरे स्टॉफ को निलंबित, बर्खास्त करने के साथ उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने का फरमान भी सुना गए।

क्या है पूरा मामला?

मामला इंदौर से हरदा के सड़क मार्ग पर पड़ने वाले सतवास थाना क्षेत्र का है। पटेल हरदा लौट रहे थे, तभी गांव वालों ने उन्हें रोककर बीते कई दिनों से एक डंपर के सड़क पर खड़े होने की शिकायत की। इतना ही नहीं गांव वालों ने बताया कि इस डंपर के चलते कई हादसे भी हो चुके हैं।

थाना प्रभारी से लेकर सभी कर्मचारियों को खबू फटकारा
मंत्री पटेल को जब गांव वालों ने घेरा तो वे अपने वाहन से उतर और वास्तविकता जानी। फिर क्या था मंत्री पटेल ने पहले सड़क पर खड़े डंपर का अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और सीधे जा पहुंचे थाने। उन्होंने यहा थाना प्रभारी से लेकर तमाम कर्मचारियों को खूब खरीखोटी सुनाई और कहा कि आप लोग सरकार की छवि को बिगाड़ने में लगे हैं। मंत्री पटेल इतने गुस्से में थे कि उन्होंने थाना प्रभारी सहित पूरे थाने के स्टॉफ को निलंबित, बर्खास्त करने के साथ एफआईआर तक दर्ज कराने का फरमान सुना दिया।

यह भी पढ़ें-

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री जी लापरवाहों को ना सिर्फ फटकार लगाते नजर आ रहे है बल्कि उन पर ऑन द स्पाट कार्रवाई भी करते हुए दिखाई दे रहे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।