1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाशिवरात्रि के दिन भी बंद रहेगा भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश; बताई वजह

महाशिवरात्रि के दिन भी बंद रहेगा भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश; बताई वजह

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 08, 2026 05:14 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 05:14 pm IST

इस साल महाशिवरात्रि पर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन बंद रखने के निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया गया है।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर। - India TV Hindi
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर। Image Source : BHIMASHANKAR.IN

इस साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5:04 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी को शाम 5:34 बजे तक महाशिवरात्रि रहेगी। हालांकि महाशिवरात्रि के दिन भी महाराष्ट्र का प्रसिद्ध श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर बंद रहेगा। भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि के दिन भी पुणे स्थित श्री भीमाशंकर मन्दिर दर्शन के लिए बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किया है। बता दें कि भीमाशंकर मन्दिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। आम दिनों में भी इस मंदिर में शिव भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं। 

सिंहस्थ कुंभ की चल रही तैयारी

दरअसल, अगले साल 2027 में नासिक में सिंहस्थ कुंभ मेला का आयोजन होना है। इसकी तैयारी नासिक में युद्धस्तर पर जारी है। वहीं पुणे स्थित भीमाशंकर मंदिर में भी सिंहस्थ कुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसी के चलते सरकार की तरफ से आस-पास के इलाकों का विकास किया जा रहा है, ताकि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ऐसे में जिला प्रशासन ने भक्तों से सहयोग करने की भी अपील की है।

भीमाशंकर मंदिर में भी चल रहा काम

श्री भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर की बात करें तो यहां नया भव्य सभामंडप निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा सीढ़ी मार्ग का कार्य भी प्रारंभ किया गया है। मुख्य सभामंडप को पूरी तरह हटाया जा चुका है, इसलिए नए सभामंडप के निर्माण के दौरान श्री भीमाशंकर में प्रतिदिन होने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर दर्शन के लिए बंद किए बिना यह कार्य संभव नहीं था।

लोगों की सुरक्षा के लिए बंद रहेगा दर्शन

निर्माण कार्य के दौरान मंदिर को दर्शन के लिए खुला रखना लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए भक्तों की सुरक्षा को अक्षुण्ण रखना तथा विकास कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि के समय भी मंदिर दर्शन के लिए बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है।

यह भी पढ़ें-

विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका

UP पुलिस का कमाल, AI की मदद से की एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लिपटी मिली खून से सनी लाश की पहचान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।