1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती मनाई जाएगी 9 फरवरी को, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती मनाई जाएगी 9 फरवरी को, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 08, 2026 12:56 pm IST,  Updated : Feb 08, 2026 03:10 pm IST

Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती के दिन माता सीता और श्रीराम जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साल 2026 में 9 फरवरी के दिन जानकी जयंती मनाई जाएगी। आइए जान लेते हैं पूजा का मुहूर्त और विधि के बारे में।

जानकी जयंती 2026- India TV Hindi
जानकी जयंती 2026 Image Source : FILE IMAGE

Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती का पावन त्योहार हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता सीता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ श्रीराम की पूजा का भी इस दिन विधान है। साल 2026 में जानकी जयंती फरवरी माह में मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब रहेगा और पूजा की विधि क्या है आइए जानते हैं। 

जानकी जयंती 2026

  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ- 9 फरवरी सुबह 05 बजकर 01 मिनट 
  • अष्टमी तिथि समापन- 10 फरवरी 2026, को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर
  • उदया तिथि अनुसार जानकी जयंती की तिथि- 9 फरवरी 2026

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:29 से 06:20 तक
  • प्रातः सन्ध्या- 05:54 ए एम से 07:10 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:30 पी एम से 01:16 पी एम तक

जानकी जयंती पूजा विधि

जानकी जयंती के दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद माता सीता की हल्दी, चन्दन और कुमकुम से पूजा करनी चाहिए। पूजा में घी का दीपक जलाएं और माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। इसके बाद फल, पीली मिठाई आदि का भोग माता को लगाना चाहिए। इसके बाद माता के मंत्र  'श्री जानकी रामाभ्यां नमः' का जप आपको करना चाहिए। पूजा के दौरा आप भगवान राम की स्तुति भी करनी चाहिए।  पूजा के अंत में आपको माता सीता की आरती का पाठ आपको करना चाहिए। इस दिन सुहागिन महिलाएं सीता अष्टमी का व्रत भी रख सकती हैं ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Nadi Dosh: कुंडली मिलान में नाड़ी दोष क्या होता है और क्यों माना जाता है अशुभ? जानें कुंडली के इस दोष को दूर करने के उपाय

Mahashivratri 2026: अविवाहितों के लिए खास दिन, मनचाहा लाइफ पार्टनर चाहते हैं तो महाशिवरात्रि पर करें ये महाउपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।