1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बंगाल-बिहार हिंसा को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी स्पोंसर्ड हैं दंगे

बंगाल-बिहार हिंसा को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी स्पोंसर्ड हैं दंगे

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 03, 2023 12:28 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 12:33 pm IST

संजय राउत ने कहा, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें नहीं है या जहां कमजोर सरकार है, जहां हारने की उम्मीद है वहां ये किसी भी कारण से दंगे भड़काएंगे और फिर चुनाव में जाएंगे।

संजय राउत - India TV Hindi
संजय राउत Image Source : FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल और बिहार में हो रही हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हो, महाराष्ट्र हो या बिहार, आपके कंट्रोल में है, लेकिन 2024 तक पूरे देश में ये लोग दंगे कराएंगे। उन्होंने कहा, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें नहीं है या जहां कमजोर सरकार है, जहां हारने की उम्मीद है वहां ये किसी भी कारण से दंगे भड़काएंगे और फिर चुनाव में जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी प्लांड और स्पोंसर्ड दंगे हैं।

हावड़ा के बाद हुगली में हुई हिंसा की घटना

बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा के बाद रविवार को हुगली में हिंसा की घटना सामने आई। यह घटना तब हुई जब बीजेपी हुगली में 'शोभा यात्रा' निकाल रही थी। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। दुकानें बंद हैं और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस इस दौरान आवाजाही कर रहे लोगों और गाड़ियों की चेकिंग कर रही है। 

'गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी'

इस बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कड़े शब्दों में घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य में गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुंडों और ठगों को लोहे के हाथ से कुचल दिया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र को पटरी से नहीं उतारा जा सकता। राज्य इस आगजनी और लूटपाट को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों को जल्द ही एहसास हो जाएगा कि वे आग से खेल रहे हैं, जल्द से जल्द आरोपियों को खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

"शाह-मोदी के सामने नहीं झुकेंगे राहुल गांधी", बंगाल हिंसा पर अधीर रंजन ने BJP-TMC को घेरा

सीनियर सिटीजन को रेल यात्रा में फिर से मिले रियायत, CM केजरीवाल ने PM मोदी को लिखा पत्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।