1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जन्मदिन पर उनके आने से मेरी खुशी दोगुनी हो गई, शिवसेना एक ही है दो नहीं', राज ठाकरे से मुलाकात के बाद उद्धव का बयान

'जन्मदिन पर उनके आने से मेरी खुशी दोगुनी हो गई, शिवसेना एक ही है दो नहीं', राज ठाकरे से मुलाकात के बाद उद्धव का बयान

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jul 27, 2025 06:28 pm IST,  Updated : Jul 27, 2025 06:38 pm IST

राज ठाकरे उद्धव को जन्मदिन की बधाई देने मातोश्री पहुंचे थे। इस मुलकात के बाद उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया।

Uddhav Thackeray, Raj Thackeray- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे Image Source : X@RAJTHACKERAY

मुंबई: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की एक बार फिर मुलाकात हुई। दोनों भाइयों की यह मुलाकात मातोश्री में हुई। मौका था उद्धव ठाकरे के जन्मदिन का। राज ठाकरे उद्धव को जन्मदिन की बधाई देने मातोश्री पहुंचे थे। इस मुलकात के बाद उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि राज के आने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। शिवसेना एक ही है दो नहीं। उद्धव का यह बयान महाराष्ट्र की सियासत के लिए बेहद अहम है।

उद्धव ठाकरे ने कहा, "आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं सचमुच उनकी सराहना करता हूं। राज मेरे जन्मदिन पर आए और मुझे शुभकामनाएं दीं - यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। उनके आने से मेरी खुशी दोगुनी हो गई है। शिवसेना एक ही है। दो शिवसेना नहीं हैं। बहुत लंबे समय के बाद, राज यहां आए और मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"

उद्धव ठाकरे से आधे घंटे की मुलाकात के बाद राज ठाकरे मातोश्री से निकले। राज के साथ उनके पार्टी के वरिष्ठ नेता बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई भी मौजूद थे। हाल के दिनों में बेहद कम अंतराल में दोनों भाइयों की यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले मराठी भाषा के मुद्दे पर दोनों भाई लगभग 20 वर्षों में पहली बार एक साथ एक राजनीतिक मंच पर आए और एक संयुक्त रैली को संबोधित किया। इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में उनके संभावित गठबंधन की अटकलों को तेज कर दिया। इसके बाद यह मुलाकात और उद्धव का बयान राज्य की सियासत के लिए बेहद अहम है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।