1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शिंदे गुट के नेता गुलाबराव पाटिल बने बाहुबली, ठाकरे की रैली में जाते वक्त पुलिस ने रोका

शिंदे गुट के नेता गुलाबराव पाटिल बने बाहुबली, ठाकरे की रैली में जाते वक्त पुलिस ने रोका

 Reported By: Namrata Dubey Edited By: Avinash Rai
 Published : Apr 23, 2023 07:37 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 08:08 pm IST

सैकड़ों शिंदे गुट के शिवसैनिक गुलाबराव पाटिल का मुखौटा पहन पचोरा के लिए निकले हैं। इस दौरान जलगांव में जोरदार नारेबाजी की गई है। जलगांव जिले में सैकड़ों शिवसैनिकों ने नारेबाजी की और सैकड़ों वाहनों पर गुलाबराव का मास्क पहनकर ठाकरे की सभा में पहुंच रहे हैं।

 Uddhav Thackeray rally will disturbed by us Gulabrao Patil made Bahubali- India TV Hindi
गुलाबराव पाटिल को बनाया बाहुबली Image Source : INDIA TV

उद्धव ठाकरे गुट द्वारा इन दिनों महाराष्ट्र में पार्टी को दोबारा से खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जलगांव के सागर पार्क मैदान से शिंदे गुट के गुलाबराव पाटिल समर्थक उद्धव ठाकरे की सभा के लिए जलगांव से बाहुबली के रूप में निकले। सैकड़ों शिंदे गुट के शिवसैनिक गुलाबराव पाटिल का मुखौटा पहन पचोरा के लिए निकले। इस दौरान जलगांव में जोरदार नारेबाजी की गई। जलगांव जिले में सैकड़ों शिवसैनिकों ने नारेबाजी की और सैकड़ों वाहनों पर गुलाबराव का मास्क पहनकर ठाकरे की सभा में पहुंच रहे हैं। 

महाराष्ट्र की राजनीति में बाहुबली

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे आज पचोरा में एक भव्य जनसभा करेंगे और गुलाबराव पाटिल का मुखौटा पहने शिंदे समूह के सैकड़ों कार्यकर्ता उद्धव ठाकरे की सभा के लिए एक वाहन में जलगांव के सागर पार्क मैदान से रवाना हो गए हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे की सभा आज जलगांव के पचोरा में होने जा रही है। लेकिन इस बैठक से पहले ही शिंदे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे ग्रुप एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। शिंदे गुट के नेता गुलाबराव पाटिल ने संजय राउत को चेतावनी देते हुए कहा कि हम लोग पथराव कर सभा को रोकने वाले हैं। 

संजय राउत ने दिया जवाब

दूसरी तरफ राउत ने इसके जवाब में कहा कि जलगांव में गुलाबो गैंग है, जिन्होंने 50 करोड़ रुपये लेकर शिवसेना छोड़ दी। ये लोग शिवसेना की दया पर चुने गए और फिर बेचे गए हैं। वे आज हमें धमकी दे रहे हैं, लेकिन जलगांव एक सुनहरा शहर है। जलगांव पचोरा में सभा करने जा रहे गुलाबराव पाटिल समर्थकों को पुलिस ने शिरसोली रोड पर रोक लिया है। विधायक किशोर पाटिल के अनुरोध पर गुलाबराव पाटिल समर्थक को जब पुलिस ने रोका तो मौके पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।