पटियालाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में मादक पदार्थों का कारोबार फल-फूल रहा है और सरकार कर्ज में डूबी हुई है। मोदी ने लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को होने वाले मतदान से पहले राज्य में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ने कृषि से लेकर उद्योग तक विभिन्न क्षेत्रों में देश को नेतृत्व प्रदान किया है। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला बोलते हुए कहा कि उद्योग अब पंजाब छोड़ रहे हैं जबकि नशे का कारोबार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी सरकार कर्ज में डूबी हुई है।
भाषण की 10 बड़ी बातें
इंडी गठबंधन वालों के लिए अपने वोट बैंक का तुष्टिकरण ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। बंटवारे से पीड़ित दलित, सिख भाई-बहनों को मोदी CAA कानून के तहत भारतीय नागरिकता दे रहा है। ये लोग (इंडी गठबंधन) CAA का विरोध करते हैं, CAA के नाम पर दंगे करवाए और ये आज भी कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वे CAA को रद्द कर देंगे। आप मुझे बताइए, क्या बंटवारे के पीड़ित सिखों को भारतीय नागरिकता देना गलत है?
ये भाजपा है, जो किसान कल्याण को प्राथमिकता देती है। बीते 10 साल में पंजाब से गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। 10 साल में हमने MSP में ढाई गुना वृद्धि की।
इंडी-गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक हैं, घोर जातिवादी हैं, घोर परिवारवादी हैं। सत्ता के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं।
पंजाब जानता है कि उसे अपना वोट बेकार नहीं करना है और आप तो जानते हैं कि वोट उसे दीजिए जो सरकार बनाएं, वोट उसे दीजिए जो विकसित पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध हो, जो विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर चला हो और इसके लिए जरूरी है।
एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। वहीं दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन है, जो कहता है कि वो आपकी कमाई का आधा हिस्सा छीन लेगा। इंडी गठबंधन समाज को, देश को, बांटना चाहता है, लेकिन मोदी भारत को विकसित भारत बनाना चाहता है। इसलिए पंजाब के भाई-बहनों से मैं आशीर्वाद मांगने आया हूं।
हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स से मुक्त किया। पहले श्री हरमंदिर साहब में विदेशों से भक्त चंदा नहीं दे पाते थे। हमने इसके लिए नियमों में छूट दी। श्री फतेहगढ़ साहिब तो साहिबजादे के शौर्य और शहादत का साक्षी रहा है। ये मोदी सरकार है, जिसने साहिबजादों के शौर्य के लिए समर्पित वीर बाल दिवस घोषित किया। अफगानिस्तान में हमारे सिख परिवार संकट में थे। हम सभी को सुरक्षित वापस लाए। हम गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूपों को भी अदब के साथ लाए।
संपादक की पसंद