1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, कोटा जंक्शन के पास हुई घटना

राजस्थान: जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे, कोटा जंक्शन के पास हुई घटना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 06, 2024 06:48 am IST,  Updated : Jan 06, 2024 07:04 am IST

राजस्थान में कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। बचाव अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Rajasthan- India TV Hindi
जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे Image Source : ANI

कोटा: राजस्थान में कोटा जंक्शन के पास जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से हड़कंप मच गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। बचाव अभियान जारी है। 

अधिकारियों ने क्या कहा?

अधिकारियों ने बताया कि भोपाल जाने वाली यात्री ट्रेन के 2 डिब्बे शुक्रवार शाम कोटा जंक्शन के पास पटरी से उतर गए। अधिकारियों के मुताबिक, जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राजस्थान में 2 हफ्ते पहले भी हुआ था हादसा 

राजस्थान में बालोतरा के समदड़ी रेलवे स्टेशन के पास रविवार यानी 24 दिसंबर को पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई थी। इस घटना से भी हड़कंप मच गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, जोधपुर से पालनपुर जाने वाली डेमो पैसेंजर ट्रेन समदड़ी स्टेशन से कुछ दूर पहले पटरी से उतर गई थी। हालांकि जैसे ही ट्रेन रुकी, वैसे ही यात्री नीचे उतर गए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पटरी पर अचानक गाय के सामने आ जाने की वजह से लोको पायलट ने अचानक ब्रेक मार दिया था। इसी वजह से ट्रेन के आगे के दो पहिये पटरी से उतर गए थे। 

ये भी पढ़ें: 

राम मंदिर के कार्यक्रम पर कई मुस्लिम संगठनों ने उठाए सवाल, कोर्ट के फैसले को लेकर भी कही ये बात

महादेव बेटिंग ऐप मामले में फिर आया भूपेश बघेल का नाम, चार्जशीट में आरोपी ने दिया ये बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।