1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद भी नहीं बदले तेवर, शाकिब बोले हार के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं

हार के बाद भी नहीं बदले तेवर, शाकिब बोले हार के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 19, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Mar 19, 2018 01:42 pm IST

भारत के खिलाफ निदास ट्रॉफी फाइनल मैच में भले ही बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान शाकिब अल-हसन का मानना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

शाबिक अल हसन- India TV Hindi
शाबिक अल हसन

कोलंबो: भारत के खिलाफ निदास ट्रॉफी फाइनल मैच में भले ही बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम के कप्तान शाकिब अल-हसन का मानना है कि वह अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। शाकिब ने कहा कि उन्हें फाइनल मैच में टीम के खिलाड़ियों की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर गर्व है। 

बांग्लादेश ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 167 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने दिनेश कार्तिक (29 रन, 8 गेंद, 2 चौके, 3 छक्के) की आतिशी पारी के दम पर हासिल कर लिया और बांग्लादेश को चार विकेट से हराया। 

भारतीय टीम को आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी और ऐसे में शाकिब ने आखिरी गेंद पर सौम्य सरकार को शांत रहकर गेंद फेंकने से पहले पूरा समय लेने की सलाह दी। इसी गेंद पर दिनेश ने छक्का मारने के साथ ही बांग्लादेश की जीत की आशाओं पर पानी फेर दिया। 

शाकिब ने मैच के बाद कहा, "मैंने सरकार से कुछ खास नहीं कहा था। गेंदबाज को इतना ज्यादा समझाना सही नहीं है। मैंने उन्हें केवल आराम से समय लेने के लिए कहा। कभी-कभी आप गेंद फेंकने के दौरान लय खो बैठते हैं और उससे नुकसान होता है। उन्होंने तीन ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की।"

कप्तान शाकिब ने कहा, "मैं इस हार के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। हमारे दो ओवर बहुत बुरे थे। मैं किसी को दोष नहीं दे सकता। मुझे टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर गर्व है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।