1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना काल में मैचों की शेड्यूलिंग पर विचार कर सकता है बीसीसीआई, कोहली ने उठाए थे सवाल

कोरोना काल में मैचों की शेड्यूलिंग पर विचार कर सकता है बीसीसीआई, कोहली ने उठाए थे सवाल

 Edited By: IANS
 Published : Mar 31, 2021 08:12 am IST,  Updated : Mar 31, 2021 08:12 am IST

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद कोरोना के समय मैचों के कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए थे।

BCCI, Virat Kohli, Sports, India, cricket - India TV Hindi
BCCI  Image Source : PTI

भारतीय कप्तान विराट कोहली के कोरोना काल में अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शेड्यूलिंग की आलोचना करने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भविष्य के मैचों का कार्यक्रम तय करने के दौरान इस बात का ख्याल रख सकता है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद कोरोना के समय मैचों के कार्यक्रम पर सवाल खड़े किए थे।

बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "फिलहाल बोर्ड सदस्यों के बीच इसकी चर्चा नहीं हुई है, लेकिन अगर यह मामला सामने आता है तो शीर्ष काउंसिल की बैठक में इस पर चर्चा होगी।"

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान बने ऋषभ पंत, चोट के चलते श्रेयस अय्यर पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर

ऐसा समझा जाता है कि बीसीसीआई इस मामले पर चर्चा करेगा, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईपीएल का आयोजन कराना फिलहाल उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप को देखते हुए आईपीएल का सफल आयोजन जरूरी है।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : 'सपना सच हो गया' दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने पर बोले ऋषभ पंत

कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के बाद कहा था, "भविष्य में शेड्यूलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि लंबे समय तक बायोबबल में रहना आसान नहीं है। दो-तीन महीने तक इसमें रहना काफी कठिन है।"

इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती पर कहा था, "आप सभी से एक ही समय पर एक समान स्तर की मानसिक मजबूती की अपेक्षा नहीं कर सकते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल