1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिडलसेक्स से जुड़े मार्क स्टोनमैन, किया तीन साल का करार

मिडलसेक्स से जुड़े मार्क स्टोनमैन, किया तीन साल का करार

 Edited By: IANS
 Published : Aug 19, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 02:41 pm IST

स्टोनमैन ने सरे के लिए आखिरी मैच रॉयल लंदन वनडे कप के सेमीफाइनल में डरहम के खिलाफ खेला जहां उन्होंने शतक लगाया।

Mark Stoneman, Middlesex, England- India TV Hindi
Mark Stoneman Image Source : GETTY

काउंटी टीम सरे के खिलाड़ी मार्क स्टोनमैन ने मिडलसेक्स क्रिकेट के साथ तीन साल का करार किया है और वह तत्काल प्रभाव से टीम के साथ जुड़ेंगे। क्लब ने इसकी जानकारी दी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, स्टोनमैन ने डरहम के साथ अपना करियर शुरू किया था और फिर वह पांच वर्षो तक सरे के लिए खेले। 

स्टोनमैन ने सरे के लिए आखिरी मैच रॉयल लंदन वनडे कप के सेमीफाइनल में डरहम के खिलाफ खेला जहां उन्होंने शतक लगाया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : शनिवार को UAE के लिए रवाना होगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, कप्तान को लेकर नहीं हुआ है अभी फैसला

स्टोनमैन मिडलसेक्स के साथ 204 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव लेकर जुड़े हैं जिनमें उन्होंने 33.98 के औसत से करीब 12000 रन बनाए है जिसमें 24 शतक शामिल है। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 3000 से ज्यादा रन जबकि टी20 में 1342 रन बनाए हैं।

स्टोनमैन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में टेस्ट डेब्यू किया था और उन्होंने आखिरी बार 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच खेला था। स्टोनमैन ने 11 टेस्ट मैचों में 526 रन बनाए हैं जिसमें पांच अर्धशतक शामिल है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के टी-20 विश्व कप टीम से खुश हैं रिकी पोंटिंग, इस खिलाड़ी को बताया दमदार

मिडलसेक्स के कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा, "स्टोनमैन के साथ तीन साल का करार करने के बाद हम उनका मिडलसेक्स परिवार में स्वागत करते हैं और उनको टीम में लेकर उत्सुक हैं। स्टोनमैन के पास काफी अनुभव है और वह हमारे युवा बल्लेबाजों का मार्गदर्शन कर सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल