1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेलों के महत्व को समझाते हुए सचिन ने नेल्सन मंडेला के शब्दों को किया याद, शेयर किया ये वीडियो

खेलों के महत्व को समझाते हुए सचिन ने नेल्सन मंडेला के शब्दों को किया याद, शेयर किया ये वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 06, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 06:23 pm IST

सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के शब्दों को याद किया है। जिसमें सचिन ने कहा है कि खेल ही दुनिया को बदल सकते हैं।

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में सभी प्रकार के खेलों पर रोक लगी हुई है। जिसके चलते सभी खिलाडी घर पर बैठे हैं। ऐसे में जहां पूरी दुनिया इस महमारी के चलते अस्त - व्यस्त हो चुकी है उसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के शब्दों को याद किया है। जिसमें सचिन ने कहा है कि खेल ही दुनिया को बदल सकते हैं।

सचिन ने आईसीसी और लॉरेस स्पोटर्स को टैग करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 2019 विश्व कप फाइनल का है, जिसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अंतिम गेंद डालते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके बाद इंग्लैंड जीत जाती है।

सचिन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "नेल्सन मंडेला ने कहा था, खेल में दुनिया को बदलने की ताकत है। यह दुनिया को एक तरह से एकजुट करने की शक्ति रखता है जो बहुत कम लोग करते हैं। बुद्धिमानी के शब्द।"

सचिन का यह वीडियो अमेरिका में पुलिस हिरासत में मारे गए अश्चेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड के संदर्भ में है। सचिन वीडियो के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि किस तरह सबने मिलकर इंग्लैंड को चैंपियन बनाया था।

गौरतलब है कि अमेरिका में अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में हुई मौत के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कई खिलाड़ी भी मैदान में कूदे हैं। जिसमें अमेरिका की अश्वेत टेनिस खिलाडी कोका गॉफ, सेरेना विलियम्स, और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल सहित तमाम खिलाडी अपना विरोध सोशल मीडिया के जरिये दिखा चुके हैं।

ये भी पढ़े : आईसीसी विश्वकप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी की कोई गलती नहीं - होल्डिंग

बता दें की कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में सभी प्रकार के खेल रुके हुए हैं। इसी बीच इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज की मेजबानी के लिए जुलाई माह में टेस्ट सीरीज खेलने का प्लान बना रहा है। जिसके चलते इंग्लैंड के तज गेंदबाजों ने मैदान में आकर ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भी अपने घरेलू मैदान पर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस तरह कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 8 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेल सकती है। जिसको लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल