1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुजारा के बाद कैस अहमद और एंड्रयू टाई का ग्लूस्टरशायर के साथ करार हुआ रद्द

पुजारा के बाद कैस अहमद और एंड्रयू टाई का ग्लूस्टरशायर के साथ करार हुआ रद्द

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 05, 2020 10:41 am IST,  Updated : May 05, 2020 11:13 am IST

इंग्लिश काउंटी क्लब ग्लूस्टरशायर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद और ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के साथ अपना करार खत्म कर दिया है।

Gloucestershire have decided to terminate the contract of...- India TV Hindi
Gloucestershire have decided to terminate the contract of Qais Ahmed and Andrew tye Image Source : TWITTER

इंग्लिश काउंटी क्लब ग्लूस्टरशायर ने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर कैस अहमद और ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। ग्लूस्टरशायर ने ये फैसला कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते क्रिकेट गतिविधियां स्थगित होने के कारण लिया है। 

क्लब ने दोनों खिलाड़ियों के साथ इस साल होने वाली T20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के लिए करार किया था। इससे पहले ग्लूस्टरशायर ने कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का अनुबंध खत्म कर दिया था। पुजारा को इस सीजन छह काउंटी मैच खेलने थे।

बता दें,  ECB ने इंग्लैंड और वेल्स में 1 जुलाई तक पेशेवर क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में ग्लूस्टरशायर ने अपनी लागत में कटौती करने के मकसद से विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार खत्म करने का फैसला किया है। क्लब ने अपने बयान में कहा, "हमने वित्त और क्लब की सुरक्षा को देखते हुए अपने तीन विदेशी खिलाड़ियों चेतेश्वर पुजारा, कैस अहमद और  एंड्रयू टाय  के साथ अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल