1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के बाहर हो सकता है आईपीएल 2020, बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट

भारत के बाहर हो सकता है आईपीएल 2020, बीसीसीआई अधिकारी ने दिया बड़ा अपडेट

 Reported By: IANS
 Published : Jul 02, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 03:11 pm IST

अधिकारी ने कहा, "हमें अभी भी जगह को लेकर फैसला लेना है लेकिन संभावना कई ज्यादा इस बात की है कि यह लीग इस साल देश से बाहर होगी।"

IPL 2020 may be outside India, BCCI official gives big update- India TV Hindi
IPL 2020 may be outside India, BCCI official gives big update Image Source : TWITTER/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां संस्करण भारत से बाहर आयोजित किया जा सकता है और इसकी मेजबानी की रेस में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका सबसे आगे हैं। इसको लेकर अंतिम फैसला जल्द होगा क्योंकि बीसीसीआई इसी साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर आधिकारिक फैसला आने का इंतजार कर रही है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि विचार तो लीग को भारत में कराने का था लेकिन कोविड-19 के कारण जो स्थिति पैदा हुई है वो बोर्ड को लीग को यूएई या श्रीलंका ले जाने के लिए मजबूर कर सकती है।

अधिकारी ने कहा, "हमें अभी भी जगह को लेकर फैसला लेना है लेकिन संभावना कई ज्यादा इस बात की है कि यह लीग इस साल देश से बाहर होगी। भारत में स्थिति ऐसी नहीं है कि यहां कई सारी टीमें एक या दो स्थलों पर आएं और एक ऐसा वातावरण बनाए जो खिलाड़ियों के अलावा आम जनता के लिए भी ठीक है, चाहे मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में ही क्यों न खेले जाएं।"

ये भी पढ़ें - सर एवर्टन वीक्स के निधन पर आईसीसी ने इस तरह दी उन्हें श्रद्धांजली

उन्होंने कहा, "मेजबानी को लेकर रेस यूएई और श्रीलंका के बीच है। हमें इस पर फैसला लेना है कि कहां लीग करानी है और इसके लिए वहां की कोरोनावायरस स्थिति को अच्छे से देखना होगा। व्यवस्था को भी देखना होगा, हम जल्दी फैसला लेंगे।"

शुरुआत में लीग का भारत में ही कराने का मन था, लेकिन मौजूदा स्थिति के मुताबिक यह साफ है कि कुछ टूर्नामेंट्स को देश से बाहर ले जाना होगा।

आईएएनएस ने पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बीसीसीआई में फैसला करने वाले लोग लीग कहां करानी है इसे लेकर 3-2 के अनुपात में बंटे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल