1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल-2020 की नीलामी में की गई अनदेखी का जश्न मना रहा है ये भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल-2020 की नीलामी में की गई अनदेखी का जश्न मना रहा है ये भारतीय खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 23, 2019 08:20 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 08:20 pm IST

मनोज तिवारी 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें रूचि नहीं दिखाई।

Manoj Tiwary celebrates the IPL-2020 auction snub- India TV Hindi
Manoj Tiwary celebrates the IPL-2020 auction snub Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बंगाल के मनोज तिवारी को खरीदा नहीं। मनोज हालांकि इस बात से निराश नहीं है और पूरी तरह अपनी जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हैं। मनोज 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें रूचि नहीं दिखाई।

मनोज ने ट्विटर पर 40 सेकेंड का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "जिंदगी सिर्फ जीनी नहीं चाहिए, इसका जश्न मानना चाहिए। इसलिए मैं यहां आईपीएल-2020 की नीलामी में की गई अनदेखी का जश्न मना रहा हूं।"

भारत के लिए 12 वनडे खेल चुके मनोज ने आईपीएल में 98 मैच खेले हैं। इस दौरान वह दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले।

आईपीएल नीलामी में उनकी अनदेखी ने कई पूर्व खिलाड़ियों को हैरानी में डाल दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल