1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2008 की नीलामी में धोनी कैसे बने चेन्नई का हिस्सा, एन श्रीनिवासन ने किया खुलासा

IPL 2008 की नीलामी में धोनी कैसे बने चेन्नई का हिस्सा, एन श्रीनिवासन ने किया खुलासा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 21, 2020 08:45 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 08:45 am IST

साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, तो सबसे ज्यादा दिलचस्प ये देखना था कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस टीम की ओर से खेलता नजर आएगा। 

IPL 2008 की नीलामी में धोनी...- India TV Hindi
IPL 2008 की नीलामी में धोनी कैसे बने चेन्नई का हिस्सा, एन श्रीनिवासन ने किया खुलासा Image Source : PTI

साल 2008 में जब इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी, तो सबसे ज्यादा दिलचस्प ये देखना था कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस टीम की ओर से खेलता नजर आएगा। हालांकि पहले सीजन ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी अपने शहर या स्टेट की फ्रेंचाइजी की ओर खेलते दिखाई दिए, लेकिन धोनी इकलौते ऐसे बड़े खिलाड़ी थे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया और ये सभी के लिए काफी चौंकाने वाला था क्योंकि किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था कि धोनी चेन्नई जैसी किसी टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक रहे और पूर्व BCCI अध्यक्ष ने एन श्रीनिवासन ने IPL 2008 की नीलामी में धोनी को टीम में शामिल किए जाने को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। 

धोनी के संन्यास की घोषणा के बाद पीटीआई को दिए एक हालिया साक्षात्कार में श्रीनिवासन ने बताया कि कैसे IPL की नीलामी में चेन्नई की टीम धोनी को अपने साथ जोड़ने में सफल रही।

श्रीनिवासन ने कहा, “यह गणित का सवाल है, उस समय मिस्टर बिंद्रा थे, पंजाब चाहता था कि युवराज उनके लिए खेले, दिल्ली चाहती थी कि (वीरेंद्र) सहवाग उनकी टीम की ओर से खेले, मुंबई सचिन तेंदुलकर के बिना टीम की कल्पना नहीं कर सकता था, सचिन कैसे खेल सकते थे कोई और टीम की ओर से।"

उन्होंने कहा, "इसलिए, सभी आइकन खिलाड़ी चाहते थे, उन्हें नीलामी में टीम के उच्चतम भुगतान वाले खिलाड़ी की तुलना में आइकन को 10 प्रतिशत का भुगतान करना था। इसलिए जब धोनी के लिए बोली लगी, तो मैं किसी भी कीमत पर एमएस धोनी को खरीदने के लिए तैयार था।"

श्रीनिवासन ने खुलासा किया, "जब  वो 1.5 मिलियन अमरीकी डालर पर आए, तो मुझे लगता है कि उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें सचिन को 1.65 मिलियन अमरीकी डालर और धोनी को 1.5 मिलियन अमरीकी डालर का भुगतान करना होगा, पाँच मिलियन पर्स था और पर्स का साठ प्रतिशत इन दोनों खिलाड़ियों को खरीदने में खर्च हो जाता। इसलिए वे रुक गए और हमें धोनी मिल गए, क्योंकि मैंने कहा था कि मुझे कोई आइकन नहीं चाहिए।"

गौरतलब है कि एमएस धोनी आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 3 बार खिताब जितानें में अहम भूमिका निभाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल