1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी ने इन सीनियर खिलाड़ियों के साथ किया सिर्फ एक महीने का करार

पीसीबी ने इन सीनियर खिलाड़ियों के साथ किया सिर्फ एक महीने का करार

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 06:07 pm IST

राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप के शुरू होने से पहले ही उन्हें एक महीने का अनुबंध सौंपा गया है ताकि वे मुल्तान और रावलपिंडी में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें। 

Wahab Riaz, Shoaib Malik, Pakistan Cricket Board, Mohammad Hafeez, Mohammad Amir, Kamran Akmal- India TV Hindi
PCB Image Source : PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद आमिर, सोहेब मलिक और कामरान अकमल को एक महीने का अनुबंध दिया है क्योंकि उन्होंने सालाना पूर्ण सत्र के घरेलू अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। 

राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप के शुरू होने से पहले ही उन्हें एक महीने का अनुबंध सौंपा गया है ताकि वे मुल्तान और रावलपिंडी में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें। खिलाड़ियों के करीबी सूत्र के अनुसार सीनियर खिलाड़ी पूर्ण घरेलू अनुबंध के कुछ उपनियम से खुश नहीं थे। 

सूत्रों ने कहा, ‘‘करार के कुछ उपनियम खिलाड़ियों को अपने करियर को बेहतर बनाने और कमाई के विकल्प के लिये स्वतंत्र फैसले करने के अधिकार को रोकते थे। ’’ 

पीसीबी ने बाद में एक महीने का अनुबंध दिया जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर कर दिये। खिलाड़ी अब केवल राष्ट्रीय टी20 कप में खेलेंगे, उन्हें मैच फीस और टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भत्ते मिलेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल