1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिटनेस टेस्ट में फेल हुए वरुण चक्रवर्ती, टीम इंडिया में डेब्यू के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

फिटनेस टेस्ट में फेल हुए वरुण चक्रवर्ती, टीम इंडिया में डेब्यू के लिए करना पड़ सकता है इंतजार

 Edited By: IANS
 Published : Mar 02, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Mar 02, 2021 03:02 pm IST

इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वरुण को भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे।

Varun Chakraborty, Team India, cricket, sports, india vs england - India TV Hindi
Varun Chakraborty Image Source : TWITTER/@SUSHANTSINGHDH1

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई और टीम अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि स्पिनर वरुण नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हुए फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं। वरुण को यो-यो टेस्ट देना था और वह जरूरी 17.1 के मार्क को पार नहीं कर सके।

इंग्लैंड से पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वरुण को भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे। वरुण ने यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें- टी-20 के बाद अब वनडे सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं बुमराह, सामने आया यह कारण

 

बीसीसीआई ने 35 खिलाड़ियों को एनसीए में फिटनेस टेस्ट के लिए भेजा था। क्रिकबज के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शामिल एक और खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में फेल हुआ है।

टी20 सीरीज के लिए 10 दिन बाकी हैं ऐसे में इसकी संभावना है कि वरुण और एक अन्य खिलाड़ी को यो-यो टेस्ट के एक और दौर की टेस्टिंग के लिए भेजा जा सकता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 12 मार्च से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल