1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे की मिली मंजूरी

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे की मिली मंजूरी

 Edited By: IANS
 Published : Sep 23, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 06:17 pm IST

जिम्बाब्वे को इसके बाद रावलपिंडी में सात, आठ और 10 नवंबर को टी 20 मैच खेलने हैं। पिछले पांच वर्षो में जिम्बाब्वे का यह दूसरा पाकिस्तान दौरा होगा।

Zimbabwe, Pakistan, sports, cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY IMAGES

जिम्बाब्वे की सरकार ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड को पुरुष क्रिकेट टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने को अपनी मंजूरी दे दी है। जिम्बाब्वे को अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने ट्विटर पर कहा, "जिम्बाब्वे की सरकार ने अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान दौरे पर जाने के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट को अपनी मंजूरी दे दी है।"

जिओ सुपर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जिम्बाब्वे को पाकिस्तान दौरे पर तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है और ये मैच मुल्तान में 30 अक्टूबर, एक नंबर और तीन नवंबर को खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे को इसके बाद रावलपिंडी में सात, आठ और 10 नवंबर को टी 20 मैच खेलने हैं। पिछले पांच वर्षो में जिम्बाब्वे का यह दूसरा पाकिस्तान दौरा होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल