तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 425 रन बनाकर ऑलआउट हो गई । इस तरह पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम ने 278 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 147 रनों पर सिमट गई थी।
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, उस्मान ख्वाजा, माइकल नेसर, झे रिचर्डसन , मिशेल स्वेपसन।
इंग्लैंड टीम: रोरी बर्न्स, हसीब हमीद, डेविड मालन, जो रूट (सी), बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (डब्ल्यू), क्रिस वोक्स, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जॉनी बेयरस्टो, क्रेग ओवरटन , डेनियल लॉरेंस, डोमिनिक बेस, ज़क क्रॉली।
70 ओवर पूरे होने के साथ ही तीसरे दिन का खेल खत्म। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 2 विकेट पर 220 रन। कप्तान जो रूट (86) और डेविड मलान (80) लौटे नाबाद। इंग्लैंड अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 58 रन पीछे है।
डेविड मलान और जो रूट ने संभाली मेहमान टीम की पारी। दोनों के बीच अब तक 121 रनों की नाबाद साझेदारी। 57 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 184/2।
रूट के बाद डेविड मलान ने भी 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर 3 रन लेते ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अभी तक 92 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
जो रूट ने 46वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड इस चौके की मदद से 147 के स्कोर पर पहुंच गई है।
चायकाल के बाद इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ा रहे कप्तान जो रूट और डेविड मलान के बीच 80 रन की साझेदारी हो चुकी हैं। दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं।
36 ओवर पूरे होने के साथ ही चायकाल का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। जो रूट (26) और डेविड मलान (35) नाबाद हैं।
34वें ओवर में नेथन लायन की दूसरी गेंद पर चौका जड़ने के साथ ही जो रूट ने इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है।
कमिंस का 8वां ओवर और तीसरी गेंद पर रूट ने गली और स्लिप के बीच गैप में चौका बटोर लिया है। इस चौके की मदद से इंग्लैंड पहुंचा 81 रन के स्कोर पर।
26 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं और इंग्लिश टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 210 रन पीछे है।
मिचेल स्टॉर्क ने दूसरी सफलता भी अर्जित कर ली है। स्टार्क ने हसीब हमीद (27) को अपना शिकार बनाया और इंग्लैंड को दूसरा बड़ा झटका दिया। इस तरह मेहमान इंग्लैंड का स्कोर 21 ओवर बाद 2 विकेट पर 61 रन हो गया है।
19वें ओवर में एक चौका समेत 5 रन बटोरने के साथ ही इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। मलान 16 और हमीद 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 30 रन की साझेदारी हो चुकी है।
नेथन लायन 400 विकेट पूरे करने से महज एक कदम दूर हैं। नेथन एक विकेट हासिल करते ही 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के 17वें और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
कप्तान पैट कमिंस अपनी खतरनाक गेंदों से इंग्लैंड के बल्लेबाज हमीद और मलान पर लगातार दवाब बना रहे हैं। 15वां ओवर रहा मेडन।
इंग्लैंड को लगा पहला झटका। रोरी बर्न्स 13 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर हुए आउट।
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में काफी संभलकर शुरुआत की है। टीम के दोनों ओपनर हसीब हमीद और रोरी बर्न्स काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 8 ओवर की समाप्ति के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 23 रन बना लिया है।
इंग्लैंड की दूसरी पारी का खेल शुरू। हमीद और रोरी बर्न्स क्रीज पर उतरे।
ऑस्ट्रेलिया का दसवां और आखिरी विकेट गिरा। ट्रेविस हेड 148 गेंदों पर 152 रनों की शानदार पारी खेलकर मार्क वुड की गेंद पर हुए आउट। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 425 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 278 रनों की विशाल बढ़त हुई हासिल।
ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा। नाथन लियोन 15 रन बनाकर मार्क वूड की गेंद पर हुए आउट।
99 ओवरों की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400/8। हेड 137 और लियोन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।
स्टार्क 35 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर हुए आउट। हेड का साथ देने अब नाथन लियोन क्रीज पर आए। 96 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 392/8।
94 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट खोकर 379 रन है। कंगारू टीम की कंगारू टीम की लीड अब तक 232 रनों की हो चुकी है।
मिचेल स्टॉर्क और ट्रेविस हेड तीसरे दिन संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 89 ओवरों के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7 विकेट खोकर 362 रन है।
तीसरे दिन का खेल शुरू। 87 ओवरों की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 358/7।
संपादक की पसंद