1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs AUS A: कानपुर में पहला ODI बारिश में धुला, टॉस भी नहीं हो सका

IND A vs AUS A: कानपुर में पहला ODI बारिश में धुला, टॉस भी नहीं हो सका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 30, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 12:25 pm IST

IND A vs AUS A: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडिया-ए कानपुर में ऑस्ट्रेलियन टीम का सामना करने के लिए तैयार थी लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका।

IND A vs AUS A, Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AP

IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया-ए टीम इस समय भारत में है और 2 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद ODI सीरीज में पलटवार करने के लिए तैयार हैं। 3 मैचों की अनऑफिशियल ODI सीरीज का 30 सितंबर से कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आगाज होना था लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका।

इस सीरीज में इंडिया-ए की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। इंडिया-ए टीम में स्पिनर रवि बिश्नोई, विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, हरफनमौला रियान पराग और आयुष बडोनी शामिल हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा और तूफानी बल्लेबाज तिलक वर्मा, तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह दूसरे (3 अक्टूबर) और तीसरे मैच (5 अक्टूबर) के लिये इंडिया-ए टीम से जुड़ेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल