1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी पाकिस्तान की टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

भारत के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी पाकिस्तान की टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 01, 2023 07:54 pm IST,  Updated : Sep 01, 2023 09:07 pm IST

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के मैच के लिए पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। दोनों टीम 02 सितंबर को आपस में भिड़ेंगी।

Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : PCB

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में 02 सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार है। इसी बीच पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि दोनों टीमें इस मैच के लिए प्रैक्टिस सेशन में जमकर मेहनत कर रही हैं। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम वनडे मुकाबला साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में खेला था। यानी कि भारत और पाकिस्तान का वनडे में 4 सालों के बाद सामना हो रहा है। तब से लेकर अब तक दोनों टीमों में कई बड़े बदलाव हो गए हैं। 

पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं

पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप में अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेला था। उस मैच को उन्होंने 238 रनों से जीता था। पाकिस्तान की टीम अब भारत के लिए अपनी उसी लय को बनाए रखना चाहेगी। यही कारण है कि उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। नेपाल के खिलाफ मैच में बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर सका था। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद माना जा रहा था कि बाबर आजम फखर जमान को ड्रॉप कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है।

IND vs PAK
Image Source : INDIA TVपाकिस्तान की प्लेइंग 11

बारिश बन सकती है विलेन

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनो का खेल खराब कर सकती है। गूगल वेदर के मुताबिक, खेल के दौरान पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश की 56% से 78% संभावना है। मैच के शुरुआती चरण में (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) तापमान 92% नमी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में बारिश मैच के दौरान विलेन साबित हो सकती है। 

भारत के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल