1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA 3rd T20 Highlights : भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हराया, हर्षल ने 4 और युजी ने झटके 3 विकेट

IND vs SA 3rd T20 Highlights : भारत ने साउथ अफ्रीका को 48 रनों से हराया, हर्षल ने 4 और युजी ने झटके 3 विकेट

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 14, 2022 05:31 pm IST,  Updated : Jun 14, 2022 10:34 pm IST

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7 हार का सिलसिला तोड़ते हुए ऋषभ पंत की कप्तानी में पहली जीत दर्ज की है।

युजवेंद्र चहल ने 3 और...- India TV Hindi
युजवेंद्र चहल ने 3 और हर्षल पटेल ने 4 विकेट झटके Image Source : BCCI TWITTER

India vs South Africa 3rd T20 Highlights, Visakhapatnam

IND vs SA 3rd T20: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 48 रनों से हराकर प्रोटीज के खिलाफ लगातार सात हार का सिलसिला तोड़ दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया 2-1 के साथ राजकोट जाएगी जहां चौथा टी20 मैच 17 जून को खेला जाएगा। खास बात यह रही कि भारतीय टीम को ऋषभ पंत की कप्तानी में यह पहली जीत मिली है। इस मैच में हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। यहां से सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को बचे हुए दो और मैच जीतने होंगे। भारत 2019 से घर पर कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारा है।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल