CSK vs LSG: आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया।चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 108 रन और शिवम दुबे ने 66 रनों का योगदान दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंदों में 124 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।