1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक विकेट के लिए तरस गए मोहम्मद शमी, पूरे दिन बहाना पड़ा पसीना

एक विकेट के लिए तरस गए मोहम्मद शमी, पूरे दिन बहाना पड़ा पसीना

 Published : Aug 28, 2025 05:59 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 05:59 pm IST

Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी के पहले दिन मोहम्मद शमी को केवल एक ही विकेट मिला, जबकि विपक्षी टीम के कुल 6 विकेट गिरे हैं।

mohammad shami- India TV Hindi
मोहम्मद शमी Image Source : GETTY

Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी का आगाज हो गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी वापसी हो गई है। शमी पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका सेलेक्शन अगले महीने होने वाले एशिया कप के​ लिए नहीं किया गया है। इस बीच मोहम्मद शमी जब दलीप ट्रॉफी के लिए मैदान में उतरे तो वे उस रंग में नहीं दिखाई दिए, जिसके लिए जाने और पहचाने जाते हैं। 

शमी को पहले दिन मिला केवल एक ही विकेट

सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने सामने हैं। पहले दिन का जब खेल खत्म हुआ, तब तक पहले बल्लेबाजी करते हुए नार्थ जोन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए थे। इन छह विकेट में से केवल एक ही विकेट मोहम्मद शमी को मिला। उन्होंने पूरे दिन में 17 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 55 रन खर्च किए और एक सफलता उनके ​हाथ लगी। उन्होंने साहिल को अपना शिकार बनाया, जो 19 रन बना चुके थे। 

आयुष बदोनी ने खेली शानदार पारी 

बात अगर नार्थ जोन की करें तो आयुष बदोनी ने एक बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने केवल 60 बॉल पर 63 रन बनाए। टीम का बाकी कोई भी गेंदबाज अर्धशतक पूरा नहीं कर पाया। अब दूसरे दिन के खेल का इंतजार है कि इस दिन शमी ​अपना जलवा दिखा पाते हैं कि नहीं। 

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए खेले थे मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला मार्च 2025 में खेला था। तब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला गया था। उसके बाद उनकी वापसी भारतीय टीम में नहीं हो पाई है। हाल ही में जब टीम इंडिया ने इंग्लैंड का दौरा किया था, उस वक्त भी शमी को टीम में जगह नहीं मिली। अब अगले महीने एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है, उसमें भी शमी नहीं हैं। 

​अक्टूबर में होगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज

दलीप ट्रॉफी का ये सीजन उन ​प्लेयर्स के लिए काफी अहम है, जो भारतीय टीम में अपनी जगह ​बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अक्टूबर में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है। सीरीज में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सितंबर के आखिरी सप्ताह में इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। उससे पहले अगर शमी ने अवपना कमाल दिखाया तो उनकी वापसी होने की पूरी संभावना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल