1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : आईपीएल से बाहर हुए अमित मिश्रा तो दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने दिया ये बड़ा बयान

IPL 2020 : आईपीएल से बाहर हुए अमित मिश्रा तो दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 05, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 07:25 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के जल्द ही चोट से उबरने की उम्मीद जताई है।

Amit Mishra- India TV Hindi
Amit Mishra Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा के जल्द ही चोट से उबरने की उम्मीद जताई है। 37 वर्षीय मिश्रा को शनिवार को शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में नीतीश राणा का एक कैच पकड़ते समय ऊंगली में चोट लग गई थी और अब वह आईपीएल-13 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, " मिश्रा अब अगले कुछ दिनों में एक विशेषज्ञ से परामर्श लेंगे, जहां उनके चोट की निगरानी की जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स को जल्द से जल्द उनके चोट से उबरने की उम्मीद है।"

अनुभवी लेग स्पिनर मिश्रा ने आईपीएल में अब तक 160 विकेट लिए हैं और वह लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें - CSK vs KXIP : आईपीएल में कैच का शतक लगाने वाले दूसरे विकेट कीपर बने धोनी, टॉप पर है ये खिलाड़ी

आईपीएल में तीन बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले मिश्रा ने आईपीएल के मौजूदा 13वें सीजन में तीन मैचों में तीन विकेट चटकाए हैं। चोट के कारण कोलकाता के खिलाफ वह केवल दो ही ओवर गेंदबाजी कर सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल