1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. वुमेंस टी-20 चैलेंज : ट्रेलब्लेजर्स पर दो रनों से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंची सुपरनोवा

वुमेंस टी-20 चैलेंज : ट्रेलब्लेजर्स पर दो रनों से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंची सुपरनोवा

 Edited By: IANS
 Published : Nov 07, 2020 11:48 pm IST,  Updated : Nov 07, 2020 11:48 pm IST

पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। ट्रेलब्लेजर्स 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट पर 144 रन ही बनाए पाई। फाइनल में भी इन दोनों टीमों का सामना होगा।

Women's T20 Challenge, Supernova, Trailblazers, Sports, cricket- India TV Hindi
Supernova vs Trailblazers Image Source : PTI

सुपरनोवाज ने शनिवार को विमेंस टी-20 चैलेंज के तीसरे मैच में ट्रेलब्लेजर्स को दो रनों से हरा फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपरनोवाज ने छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। ट्रेलब्लेजर्स 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट पर 144 रन ही बनाए पाई। फाइनल में भी इन दोनों टीमों का सामना होगा।

ट्रेलब्लेजर्स के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने 40 गेंदों पर 33 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। डिएंडरा डोटिन ने 15 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 27 रनों की पारी खेली।

दीप्ति शर्मा ने 40 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। हरलीन देयोल ने 27 रन बनाए।

सुपरनोवाज के लिए चमारी अट्टापट्टू ने 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों का सामना कर पांच चौके और चार छक्के लगाए।

अट्टापट्टू ने प्रिया पूनिया (30) के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े और कप्तान हरमनप्रीत कौर (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद से ही टीम की पारी लड़खड़ाती दिख रही थी, लेकिन हरमनप्रीत ने 29 गेंदों पर 31 रन बना टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ट्रेलब्लेजर्स के लिए झूलन गोस्वामी, सलमा खातून, हरलीन देयोल ने एक-एक सफलता अर्जित की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल