1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, चोटिल ऊंगली का हुआ दूसरा ऑपरेशन

एशेज सीरीज से बाहर हो सकते हैं बेन स्टोक्स, चोटिल ऊंगली का हुआ दूसरा ऑपरेशन

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2021 12:14 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 12:14 pm IST

भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहने के बाद से क्रिकेट से अनिश्चितकाल का ब्रेक लेने वाले स्टोक्स को चार महीने पहले राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल खेलते समय बायें हाथ की तर्जनी ऊंगली में चोट लगी थी।

Ben Stokes, Ashes series- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : GETTY

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की टूटी हुई ऊंगली का दूसरा ऑपरेशन हुआ है जिससे उनका एशेज सीरीज से बाहर रहना तय लग रहा है। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहने के बाद से क्रिकेट से अनिश्चितकाल का ब्रेक लेने वाले स्टोक्स को चार महीने पहले राजस्थान रॉयल्स के लिये आईपीएल खेलते समय बायें हाथ की तर्जनी ऊंगली में चोट लगी थी। 

टेब्लायड ‘ डेली मिरर’ के अनुसार ,‘‘ अप्रैल में स्टोक्स की ऊंगली का पहला ऑपरेशन करने वाले लीड्स के डॉक्टर डग कैंपबेल ने दूसरा आपरेशन भी किया है।’’ 

यह भी पढ़ें- CSK vs PBKS Live Streaming IPL 2021: देखें चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स का मैच Online On Hotstar

रिपोर्ट में कहा गया कि स्टोक्स की ऊंगली अब तेजी से ठीक होगी और उन्हें दर्द से भी राहत मिलेगी। उनके निकट भविष्य में मैदान पर लौटने की संभावना नहीं है। एशेज सीरीज दिसंबर जनवरी में खेली जायेगी। 

स्टोक्स ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी क्लेयर के साथ फोटो भी डाली है जिसमें उनकी तर्जनी में पट्टी बंधी हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल