Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. LSG vs MI: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर फिर लगा भारी जुर्माना, ये है वजह

LSG vs MI: लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर फिर लगा भारी जुर्माना, ये है वजह

Reported by: Bhasha Published : Apr 25, 2022 10:37 am IST, Updated : Apr 25, 2022 10:37 am IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

केएल राहुल- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM केएल राहुल

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में धीमी ओवर गति के लिये 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह इस सत्र में दूसरा अवसर है जबकि राहुल पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है। पहली बार उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

आईपीएल ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘केएल राहुल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जबकि अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनके मैच शुल्क का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है।’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘यह इस सत्र में दूसरा अवसर है जबकि टीम ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत नियत समय में ओवर पूरे नहीं किये।’’ लखनऊ ने राहुल के शतक के दम पर इस मैच में मुंबई को 36 रन से हराया। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement