1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ATP Cup: ज्वेरेव ने एटीपी कप में जर्मनी को अमेरिका पर दिलाई जीत

ATP Cup: ज्वेरेव ने एटीपी कप में जर्मनी को अमेरिका पर दिलाई जीत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 04, 2022 03:42 pm IST,  Updated : Jan 04, 2022 03:45 pm IST

एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को जर्मनी ने अमेरिका को हरा दिया। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर जर्मनी को जीत दिलाई।

अलेक्जेंडर ज्वेरेव- India TV Hindi
अलेक्जेंडर ज्वेरेव Image Source : GETTY

Highlights

  • एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में जर्मनी ने अमेरिका को हरा दिया
  • ज्वेरेव ने दूसरे सिंगल्स मैच में फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से पराजित किया
  • ग्रुप बी में इटली ने फ्रांस को हराकर वापसी की

एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को जर्मनी ने अमेरिका को हरा दिया। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेलर फ्रिट्ज को सीधे सेटों में हराकर जर्मनी को जीत दिलाई।  यॉन लेनार्ड स्ट्रफ ने पहले सिंगल्स मैच में 34 ऐस जमाकर जॉन इसनर को 7-6 (7), 4-6, 7-5 से हराया। इससे जर्मनी ने शुरुआती बढ़त हासिल की।

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने एडीलेड में जीते अपने मुकाबले

ज्वेरेव ने दूसरे सिंगल्स मैच में फ्रिट्ज को 6-4, 6-4 से पराजित किया। उन्होंने पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की। इसनर और फ्रिट्ज ने युगल में केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की जोड़ी पर 6-0, 6-3 से जीत हासिल की। जर्मनी और अमेरिका ने ग्रुप सी में अभी तक एक – एक मैच जीता है। अमेरिका ने पहले मैच में कनाडा को 3-0 से हराया था जबकि जर्मनी की टीम ब्रिटेन से 1-2 से हार गयी थी। 

इस बीच ग्रुप बी में इटली ने फ्रांस को हराकर वापसी की। वह पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हार गया था। यानिक सिनर ने आर्थर रिंडरनेच को 6-3, 7-6 (3) से जबकि माटियो बेरेटिनी ने यूगो हम्बर्ट को 6-4, 7-6 (6) से हराकर इटली को अजेय बढ़त दिलायी। इन दोनों ने बाद में डबल्स मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल