AI Summit India 2026: भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित AI के 'महाकुंभ' में ग्लोबल टेक्नोलॉजी कंपनियों के लीडर्स के साथ-साथ दुनियाभर के पॉलिटिकल लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें एआई और भविष्य की टेक्नोलॉजी के प्रभाव को लेकर दुनियाभर के इंडस्ट्री लीडर्स चर्चा करेंगे। यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला एआई समिट है। इससे पहले तीन एआई समिट यूके, दक्षिण कोरिया और पेरिस में आयोजित किए गए थे।
भारत में आयोजित होने वाले एआई समिट में इंक्लुसिव और इम्पैक्टफुल एआई के भविष्य के एजेंडे पर ग्लोबल लीडर्स बात करेंगे। इसे तीन मुख्य पिलर्स People, Planet और Progress में बांटा गया है। एआई समिट को 7 वर्किंग ग्रुप्स के अलावा ग्लोबल नॉर्थ औरग्लोबल साउथ द्वारा को-चेयर किया जाएगा। 5 दिन तक चलने वाले इस समिट में 700 सेशन प्लान किए गए हैं, जिनमें एआई सेफ्टी, गवर्नेंस और इथिकल यूज से लेकर डेटा प्रोटेक्शन को लेकर चर्चाएं की जाएंगी।
पहला AI Summit 2023 में यूके के Bletchley Park में आयोजित किया गया था। इसे AI सेफ्टी समिट का नाम दिया गया था। इसके बाद अगले साल यानी 2024 में दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में AI Summit का आयोजन किया गया था। पिछले साल फरवरी में पेरिस में AI Impact Summit का आयोजन किया गया था।
भारत AI के सेक्टर में तेजी से उभरता हुआ मार्केट है। IndiaAI Mission के लिए सरकार ने 10,372 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है ताकि भारत में एआई के लिए कंप्रिहेंसिव इकोसिस्टम डेवलप किया जा सके। इसके लिए 38 हजार से ज्यादा GPU ऑर्डर किया जा चुका है, जो 12 से ज्यादा एआई मॉडल्स को ट्रेन करने में इस्तेमाल किए जाएंगे। भारत में एआई टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है।
केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने India AI Impact Summit में WAVES Creators Corner का उद्घाटन किया है।
दूरसंचार विभाग, COAI और STPI ने एआई रेडी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर एआई समिट में शोकेस किया है। केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने इंडिया एआई इकोसिस्टम के लिए टेलीकॉम को फाउंडेशन बताया है।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में बिहार सरकार ने 468 करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। Bihar AI Mission के तहत 60 करोड़ रुपये की लागत से मेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा IIT Patna में 250 करोड़ का अत्याधुनिक रिसर्च पार्क बनाया जाएगा। एआई, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल सर्विस के लिए 158 करोड़ रुपये के निवेश के समझौते किए गए।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में Adani ग्रुप ने बड़ी घोषणा करते हुए 2035 तक हाइपरस्केल AI रेडी डेटा सेंटर बनाने की घोषणा की है। इसके लिए 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 9 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
भारतीय स्टार्टअप Bharat1.AI ने नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में दावा किया है कि बेंगलुरू में दुनिया का पहला ह्यूमिनिटी सेंट्रिक एआई सिटी बसाया जाएगा। इसे B1 AI Superpark के नाम से डेवलप करने की योजना है। यह सुपरपार्क 5 लाख स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में फैला होगा। इस एआई सिटी के पहले फेज में एआई रिसर्च एंड इनोवेशन कैंपस बनाया जाएगा।
भारत में चल रहे AI Impact Summit में ऑस्ट्रेलिया के मंत्री शामिल होंगे। ऑस्ट्रेलिया के साइंस और टेक्नोलॉजी असिस्टेंट मिनिस्टर एंड्रयू चार्टलन ने भारत में आयोजित एआई समिट में हिस्सा लेना कंफर्मकिया है। उन्होंने कहा कि वो आस्ट्रेलिया के नेशनल एआई प्लान के बारे में चर्चा करेंगे।
एआई इम्पैक्ट समिट में केंद्रीय आईटी मिनिस्टर ने कहा कि डीपफेक और अफवाहों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। दुनियाभर के देशों को इसके लिए मिलकर काम करना होगा।
एआई समिट में डिफेंस सेक्टर में एआई के इस्तेमाल को लेकर सेमिनार आयोजित किया गया। मेजर जनरल विक्रमजीत सिंह वराइच ने कहा कि कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) ने आज यह सेमिनार (डिफेंस के लिए AI का इस्तेमाल: इनोवेशन और एफिशिएंसी को बढ़ावा देना) ऑर्गनाइज किया। इसमें बताया गया कि डिफेंस फोर्स में AI का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। हमें, खासकर, और इंडियन आर्मी को भरोसा है कि इंडियन इंडस्ट्री के साथ मिलकर, मिलकर चेयर करने और अपने विजन को शेयर करने से, हम दुनिया भर में सबसे अच्छे सॉल्यूशन डेवलप करने के लिए पार्टनरशिप करेंगे, जिससे हमारी ऑपरेशनल एफिशिएंसी, हमारे कमांडर, जमीन पर हमारे सैनिक, और साथ ही पूरे देश को बहुत फायदा होगा।
एआई समिट के पहले दिन हुई अव्यवस्था को लेकर केंद्रीय आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने आयोजन में हिस्सा लेने वाले विजिटर्स से माफी मांगी है।
Zoho ग्रुप के फाउंडर श्रीधर वेंबू ने कहा कि हमारे देश में युवाओं की बहुत जनसंख्यां हैं और वो तेजी से एआई अडॉप्ट कर रहे हैं। इस समय हम तेजी से एआई सॉफ्टवेयर डेवलप कर रहे हैं।
एआई समिट में हिस्सा लेने ग्लोबल लीडर्स भारत पहुंच रहे हैं। सिटी ऑफ Buenos Aires के चीफ स्टाफ Ganriel Cesar Sanchez Zinny ने बताया कि वो दिल्ली आकर बहुत खुख हैं। इस मेगा एआई इवेंट में दुनियाभर के हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कंफर्म किया है कि NVIDIA के CEO जेसन हुआंग भारत में आयोजित एआई समिट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ जरूरी योजनाओं को लेकर वो इस समिट में उपस्थित नहीं रहेंगे। उनकी जगह सीनियर एग्जीक्यूटिव भारत आ रहे हैं। NVIDIA का AI क्षेत्र में काम करने वाली कई भारतीय कंपनियों का बड़ा निवेश है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले दो साल में 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश 5 साल के AI स्टैक में किया जाएगा।
अर्जेंटिना के एंटर रियोस प्रोविंस के सेक्रेटरी Emanuel Gainza भारत में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि हम इस समय टेक्नोलॉजी के शुरुआती एज पर हैं। मुझे लगता है कि कई प्रोडक्टिव सेक्टर ने अभी तक एआई का यूज नहीं किया है, जो इसके जरिए अपनी प्रोडक्शन क्षमता को कई गुना बढ़ा सकते हैं।
AI Impact Summit 2026 के दूसरे दिन दुनियाभर के नोबेल पुरस्कार विजेता समेत कई एआई रिसर्चर्स शामिल होंगे। पहले दिन पीएम मोदी ने एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया है। इसके अलावा दूसरे दिन बच्चों की सेफ्टी से लेकर हेल्थकेयर और सोसाइटी पर इसके प्रभावों को लेकर चर्चाएं आयोजित की जाएगी।
भारत में चल रहे एआई समिट को लेकर पीएम मोदी ने नया ट्वीट किया है। उन्होंने कहा- बुद्धिमत्ता, तर्कशीलता और निर्णय-क्षमता विज्ञान और टेक्नोलॉजी को जन-जन के लिए उपयोगी बनाती हैं। India AI Impact Summit का उद्देश्य भी यही है कि कैसे एआई का इस्तेमाल सर्वजन के हित में हो। इसके बाद उन्होंने एक श्लोक के जरिए इस समिट के उद्येश्य का जिक्र किया है।
ओडिशा के पैवेलियन में कोणार्क व्हील लगाया गया है, जिसे संस्कृति और टेक्नोलॉजी के संगम के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इस पैवेलियन में 10 से ज्यादा इनोवेशन स्टार्ट अप्स और इकोसिस्टम एनटिटीज ने अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित किए हैं।
भारत की नई पीढ़ी को AI वाली शिक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने AI इम्पैक्ट समिट आयोजित करके भारत की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया, और वे इसमें हिस्सा ले रहे हैं। शिक्षा में AI का इस्तेमाल करके हम अपने छात्रों, स्कूलों और शिक्षकों को कैसे मजबूत बना सकते हैं, यह प्राथमिकता बन गई है।
माइक्रोसॉफ्ट से फाउंडर बिल गेट्स भारत में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। पहले ये खबर सामने आ रही थी कि उनका नाम एआई समिट में हिस्सा लेने वाले ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट से हटा लिया गया है। हालांकि, पहले बिल गेट्स का नाम इस लिस्ट में शामिल था। बिल गेट्स इस समय भारत के दौरे पर हैं। वो तेलंगाना में आयोजित कई कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। व्यस्तता की वजह से बिल गेट्स इस इवेंट को वर्चुअली अटेंड करने वाले हैं।
संपादक की पसंद