Home ministry alert for online gamers: स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल जब से बढ़ा है ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज भी तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन गेमर्स की तादात तेजी से बढ़ी है। हालांकि अब ऑनलाइन गेमिंग में जमकर फ्रॉड और स्कैम भी किए जा रहे हैं। कई बार गेमर्स स्कैमर्स की तरफ से दिए गए लालच में फंस जाते हैं और अपना भारी नुकसान करा बैठते हैं। अगर आप स्मार्टफोन में गेमिंग करते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। अब ऑनलाइन गेमिंग को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई है।
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय के साइबर विंग की तरफ से ऑनलाइन गेमिंग और गेमर्स के लिए चेतावनी जारी की गई है। साइबर विंग की तरफ से गेमर्स को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाले फ्रॉड से सावधान रहने की सलाह दी गई है। इतना ही नहीं साइबर सेल की ने फ्रॉड और स्कैम से बचने के लिए कुछ टिप्स भी दिए।
दरअसल पिछले कुछ महीनों में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। स्कैमर्स धोखाधड़ी के लिए नए नए तरीकों को अपना रहे हैं। अब स्कैमर्स ने ऑनलाइन गेमिंग को भी धोखाधड़ी का नया जरिया बना लिया है। स्कैमर्स गेमर्स को कुछ ऐसे लिंक सेंड करते हैं जिस पर क्लिक करने के बाद स्कैमर्स के पास बैंक अकाउंट डिटेल चली जाती है।
स्कैमर्स गेमर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स और खास ऑफर देकर लालच देते हैं। इसी लालच में फसकर गेमर्स भारी ठगी का शिकार हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब गृह मंत्रालय की साइबर विंग ने कुछ टिप्स शेयर किए हैं।
संपादक की पसंद