Discount on iPhone 16: Apple ने अक्टूबर 2025 में iPhone 16 सीरीज को लॉनच किया था। यह कंपनी की सबसे लेटेस्ट आईफोन सीरीज है। अगर आप iPhone 16 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से इस समय आप iPhone 16 को 39 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
Amazon ने करोड़ों आईफोन लवर्स की मौज करा दी है। दरअसल लेटेस्ट आईफोन की कीमत अमेजन में 89,900 रुपये है। लेकिन, अब कंपनी ने iPhone 16 128GB पर हैवी डिस्काउंट दे दिया है। जिसके बाद खरीदारों के पास इस प्रीमियम फोन को 39000 रुपये से ज्यादा सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल गया है। आइए आपको पूरे ऑफर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
जैसा कि हमने आपको बता दें कि iPhone 16 128GB अमेजन पर 89,900 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लेकिन इसकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इसके दाम में 19% की कटौती कर दी है। अब बॉयर्स इसे पहले से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। अमेजन के फ्लैट डिस्काउंट ऑफर में आप iPhone 16 को सिर्फ 72,900 रुपये में खरीद सकते हैं।
फ्लैट डिस्काउंट के साथ कंपनी ग्राहकों को तगड़े बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इन ऑफर्स का लाभ लेकर आप लेटेस्ट आईफोन को करीब आधी कीमत में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर्स की बात करें तो अमेजन सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 4000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। वहीं इसमें आपको 2,187 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है।
एक्सचेंज ऑफर में आप iPhone 16 पर अब तक की सबसे बड़ी बचत कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म में कंपनी ग्राहकों को 22,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर की पूरी वैल्यू पा जाते हैं तो इसके बाद आप इस फोन को सिर्फ 50,100 रुपये में खरीद पाएंगे।
बता दें कि अगर आप फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स, कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर की पूरी वैल्यू हासिल कर लेते हैं तो आपको iPhone 16 आधे से भी कम कीमत में मिल जाएगा। आप इसे सिर्फ 43,913 रुपये में खरीद पाएंगे।
संपादक की पसंद