1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AI Summit में Jio के AI चश्मे के लिए लगी कतारें, पहनने वालों को मिलती है हर जानकारी

AI Summit में Jio के AI चश्मे के लिए लगी कतारें, पहनने वालों को मिलती है हर जानकारी

 Published : Feb 21, 2026 11:00 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 11:00 am IST

नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे AI Impact Summit में कई कंपनियों ने अपने एआई इनोवेशन को प्रदर्शित किया है। इस समिट में जियो के एआई चश्मे को देखने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली है।

Jio Frames- India TV Hindi
जियो फ्रेम्स Image Source : JIO.COM

AI Impact Summit आज यानी 21 फरवरी को खत्म हो रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इस ग्लोबल एआई इवेंट में जियो के AI चश्मे के लिए लंबी कतारें लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, Jio Frames को एक्सपीरियंस करने के लिए हॉल नंबर 4 में युवाओं में उत्साह देखा गया। रिलायंस जियो ने इस चश्मे को पिछले साल आयोजित AGM में पेश किया था। जियो के इस एआई चश्मा को पहनकर आप जिस भी चीज को देखते हैं, उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Jio Frames में क्या है खास?

जियो का यह एआई चश्मा मेटा पर बेस्ड है, जो आपका एक हेल्थ कोच बन सकता है। इसे पहनने के बाद अगर आप खाने की तरफ देखेंगे तो ये बताएगा कि इसमें कितनी कैलोरी है, जो आपको डाइट फॉलो करने की सलाह देगा। इसके अलावा इस एआई चश्मे में इंस्टैंट लाइव स्ट्रीमिंग, हैंड्स-फ्री कॉलिंग, म्यूजिक ऑन द गो, स्मार्ट लर्निंग और फोटो कैप्चर करने जैसे फीचर्स मिलते हैं।

हालांकि, जियो ने अपने इस Meta.AI बेस्ड चश्मे को कमर्शियली नहीं उतारा है। इस चश्मे के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीद है कि जियो का यह चश्मा मिड बजट स्मार्टफोन की कीमत में आ सकता है।

MeitY का यह इनोवेशन भी रहा खास

Jio Frames के अलावा AI समिट के दौरान आईटी मिनिस्ट्री के कई नए प्रोडक्ट्स को भी लोगों ने काफी पसंद किया है। MeitY ने इस समिट में वीवान: द वाइब्रेंट ब्रेन नाम की एआई तकनीक को शोकेस किया है, जो विशेष तौर पर उन दिव्यांगों के लिए बनाई गई है, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है या वो ऑटिज्म जैसी रेयर बीमारी से ग्रसित हैं। इस एआई मशीन को दिव्यांग के सिर पर लगाया जाता है और मॉनिटर एवं मोबाइल के जरिए नजर रखी जाती है। अगर, उन्हे भूख या प्यास लगती है या फिर अन्य कोई भी परेशानी होती है तो यह मशीन परिजनों को इसका अलर्ट भेजती है। इस तरह के कई नए एआई बेस्ड इनोवेशन को इस एआई समिट में प्रदर्शित किया गया।

यह भी पढ़ें - Sarvam AI: देसी एआई के सामने Gemini और ChatGPT भी भरेंगे पानी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक